तक अपने भाषण का अभ्यास करते हैं, जब तक कि पड़ोसी खिड़की से चिल्ला कर आपको रात भर के लिए शांत रहने को नहीं कहते। अगले दिन आप अपने सबसे अच्छे और महँगे कपड़े पहनकर और जूते शीशे की तरह चमका कर तैयार हो जाते हैं। आखिरकार, आपका इंटरव्यू समाप्त होता है और आपसे ये कहकर जाने के लिए कहा जाता है कि आपको परिणाम दोपहर तक फोन द्वारा बता दिया जाएगा।
आप घर वापस जाकर फोन से चिपक जाते हैं, और उसकी घंटी बजने का इतनी बेताबी से इंतजार करने लगते हैं कि जरूरत महसूस होने पर टॉयलेट भी नहीं जाते।
और होता क्या है? उन्हें छोड़कर हर कोई आपको फोन करता है।
आप जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए महत्त्वपूर्ण है कि आप शांत और निश्चिंत रहें। बस घर वापस पहुँचें और अगली कंपनी में आवेदन कर दें - इस बार बेहतर तैयारी के साथ। इस बीच यदि पहली कंपनी से फोन आता है तो अच्छा है और नहीं आता, तो वह आपके जैसे होशियार व्यक्ति को छोड़कर अपना नुकसान कर रही है। इसलिए अफसोस न करें; शायद आप उससे बेहतर नौकरी के योग्य हैं।
'यदि आप एक मरम्मत करनेवाले का इंतजार कर रहे हैं, तो आप पूरे दिन इंतजार करते रहेंगे। यदि आप 5 मिनट के लिए बाहर जाएँगे, तो वह आपकी गैर- मौजूदगी में आकर वापस भी चला जाएगा। '
- आर्थर ब्लॉक
होशियार लोग अपने दिल की गहराई से जानते हैं कि उनके प्रयासों का परिणाम निश्चित रूप से मिलेगा, यदि आज नहीं, तो कल तो जरूर मिलेगा। वे जो चाहते हैं, उसके प्रति दृढ रहते हैं और शांति से काम करते हुए जोश के साथ उसे पाने की ओर बढ़ते हैं । वे सिर्फ हताश लोग होते हैं, जो शिकायत करते हैं और बहुत जल्दी हार मान लेते हैं। इसलिए, जो आप चाहते हैं उसकी उम्मीद कभी न छोड़ें; क्योंकि चमत्कार प्रतिदिन होते हैं। इस बात को हमेशा समझें कि आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं बेहतर हैं।
आइए, इतिहास के पन्ने पलटें और देखें कि महान् उपलब्धियाँ हासिल करनेवाले सपनों से चिपके रहने के बारे में क्या कहते हैं। ब्रिटिश अभिनेत्री केट विंसलेट ने 'ऑस्कर अवार्ड' जीतने के बाद कहा कि उन्हें अपने सपने को सच करने में 25 वर्ष लग गए।
'मैंने अपने कॅरियर में 9,000 से अधिक शॉट मिस किए हैं। मैं लगभग 300 गेम हारा हूँ। 26 बार मुझे गेम जितानेवाला शॉट खेलने का अवसर दिया गया और हर बार मैं चूक गया। मैं अपने जीवन में बार-बार, कई बार हारा हूँ।
और इसीलिए अब मुझे सफलता मिलती है। '
- माइकल जॉर्डन
बिजली के बल्ब के आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन सफलता प्राप्त करने के पहले 10,000 बार असफल रहे थे। आपने अपनी उम्मीद छोड़ने के पहले और घोषणा करने के पहले कि ये संभव नहीं है, कितनी बार प्रयास किया है?
सबकुछ संभव है यदि आप पर्याप्त कोशिश करें और सही समय का इंतजार करें। लेकिन भविष्य में कुछ होने का इंतजार करते हुए अपने वर्तमान को बरबाद न करें। वर्तमान पल में जिएँ । खुश रहने का यही रहस्य है। खुशी कोई मुश्किल या जटिल विज्ञान नहीं है, बल्कि एक खूबसूरत व सरल कला है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें