1. जिनके साथ घूमते हैं उन्हें बदलें
आपके पास जीवन के विभिन्न हिस्सों के लिए विभिन्न मित्र होते हैं। यदि आप जीवन के ऐसे चरण में आ गए हैं, जहाँ आप खुद का रास्तानिर्धारित करने के प्रति दृढ़प्रतिज्ञ हैं, तो ऐसे लोगों की तलाश करें, जो आपको ये कल्पना करने में मदद करें कि भविष्य कैसा हो सकता है। आप पसंद करें या न करें, आप अपने उन मित्रों के समान हो जाते हैं, जिनके साथ आप समय बिताते हैं । आप अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में कहाँ हैं, इस बात का आपकी संगति से बहुत फर्क पड़ता है। आपके मित्र आपके व्यवहार को प्रभावित करने वाले हैं तो क्यों न ऐसे मित्रों का चयन करें, जिनका प्रभाव सकारात्मक होगा!
2. मित्रों के चयन के लिए एक बेंचमार्क परीक्षण स्थापित करें
खुद से पूछें कि इस व्यक्ति के साथ समय बिताने से आप ऊँचाई पर जाएँगे या नीचे आ जाएँगे? क्या इस व्यक्ति के साथ समय बिताने से आपको अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में आने में मदद मिलेगी? क्या आप इस व्यक्ति के साथ समय बिताने के बाद ज्यादा खुश रहेंगे? क्या ये व्यक्ति आपको आपके सबसे महत्त्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा? यदि नहीं, तो ऐसे मित्र तलाश करें, जो ऐसा कर सकते हों।
3. ऐसे पाँच लोगों की सूची बनाएँ, जो आपको आपके सपने और लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकते हैं
ऐसे पाँच लोगों की सूची बनाएँ, जिन पर आप विश्वास कर सकें कि वे आपकी बात ध्यान से सुनेंगे और उन्हें अपने सपनों व लक्ष्यों के बारे में बताएँ । अपने जीवन का विवरण साझा करने से विश्वास उत्पन्न होता है, और यदि आपको लगता है कि आप अपने सबसे कमजोर हिस्से को अपने सपने को लेकर एक व्यक्ति पर विश्वास नहीं कर सकते, तो मित्र के रूप में किसी और का चुनाव करें।
4. अपना खुद का सलाहकार बोर्ड बनाएँ
मित्रों के एक ऐसे समूह की पहचान करें, जो आपके अंदर सबसे अच्छा पोषण देने में मदद कर सकें। उनसे नियमित रूप से मिलें । सलाहकार बोर्ड ऐसे लोगों से बना होता है, जो आपको ऊपर उठाएँगे, चुनौती देंगे, प्रेरित करेंगे और जिम्मेदार ठहराएँगे ।
5. एक गुरु की तलाश करें, जो आपको लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकता हो।
क्या आपने कभी ऐसे किसी व्यक्ति से बात की है, जिसका विचार हो कि आप जितना सोचते हैं, उससे अधिक हासिल कर सकते हैं? कोई ऐसा जिसने आपको आपके सपनों का पालन करने की अनुमति दी हो? कोई ऐसा जिसने आप में खुद आपसे ज्यादा देखा हो ? ऐसा ही व्यक्ति वास्तव में एक महान संरक्षक बन सकता है और आपको लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।
आप अपने जीवन में जो सबसे अच्छा कदम उठा सकते हैं, वह है खुद को ऐसे दोस्तों से घिरा रखना। वे आप में वह क्षमता देखते हैं, जो शायद आप खुद भी नहीं देख पाते।
इसलिए कुछ समय निकालें और सोचें कि आपके आस-पास के लोग आपके सोचने के तरीके को किस प्रकार प्रभावित कर रहे हैं। यदि वे नकारात्मक और निराशाजनक हैं, तो अपने लिए कुछ सकारात्मक और प्रेरित करनेवाले मित्र खोजें, जिनके साथ आप रचनात्मक विचारों पर चर्चा कर सकें और जो आपके जीवन के लिए एक व्यापक दृष्टि से परिचय करने में आपकी सहायता कर सकें। ये ऐसे लोग होंगे, जो आपको प्रोत्साहित करके हमेशा आप का सर्वश्रेष्ठ बाहर लाएँगे, और यही वे लोग हैं, जो आपको एक मस्ती भरा जीवन जीना शुरू करने में मदद कर सकते हैं और आपके मन को सकारात्मक विचारों का पोषण दे सकते हैं।
'प्रोत्साहन वह सबसे बेहतरीन उपहार है, जो आप किसी को दे सकते हैं; लेकिन शायद ही किसी को वह प्रोत्साहन मिलता है, जिसकी आवश्यकता उन्हें पूरी क्षमता तक विकसित होने के लिए होती है। '
- सिडनी मेदवेद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें