अधिक प्यार पाने के लिए एक त्वरित नुस्खा-
1.बस, अपना प्यार बाँटें, क्योंकि बाँटने से चीज हमेशा गुणा होती है।
2.किसी ऐसी चीज को चुनें, जिसे आप अपने पूरे दिल से प्यार करते हों वह आपका काम हो सकता है, कोई व्यक्ति, पालतू पशु या पक्षी या कोई सड़क का कुत्ता।
3.किसी ऐसी चीज को खोजें, जिस पर आप अपने पूरे दिल से प्यार न्योछावर कर सकते हों।
हम सब जानते हैं कि जो हम देते हैं, वही जीवन में वापस पाते हैं। यदि आपको प्यार चाहिए, तो अपने आस-पास के सभी लोगों को अधिक-से-अधिक प्यार देना शुरूकर दें, और फिर अचानक कुछ दिनों बाद आप पाएँगे कि संपूर्ण ब्रह्मांड आपका साथ दे रहा है और आपको प्रचुर मात्रा में प्यार मिलने लगेगा।
हमेशा याद रखें कि अफर्मेशन हमारे समग्र विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक त्वरित अफर्मेशन ये है कि - 'मेरे जीवन के इस दिन मैं अपनी हर साँस के साथ विचारों, शब्दों और कार्यों में प्रचुरता व्यक्त करूँगा । प्रचुरता मेरी होगी। '
उपर्युक्त अफर्मेशन को अपने दैनिक जीवन में जितनी बार संभव हो दोहराएँ और आप जल्दी ही अपने जीवन में बड़ा बदलाव देखेंगे।
बस अपने दिल का अनुसरण करना याद रखें, लेकिन पहले कुछ दिन शांत रहें । प्रश्न पूछें और फिर उत्तर को महसूस करें। अपने दिल पर भरोसा करना सीखें। सबसे महत्त्वपूर्ण ये जान लेना है कि आपका मस्तिष्क और आपका दिल दो बिल्कुल अलग चीजें हैं। अकसर हम दोनों को मिला देते हैं और अपने दैनिक जीवन में अधिक-से-अधिक उलझनें पैदा कर लेते हैं।
आपका दिल हमेशा जीवन की सही दिशा की ओर आपका मार्गदर्शन करता है। अंतर्ज्ञान को अकसर अंदर से महसूस करना कहा जाता है। हालाँकि इस दिव्य आवाज को प्राप्त करने के कई और तरीके हैं। ये आपके पास भावनाओं, शब्दों, शारीरिक अनुभूतियों, छवियों, क्षणिक प्रभावों या सपनों के माध्यम से आ सकती है। इस बात पर ध्यान देना सीखें कि आप इन आवाजों को कैसे प्राप्त करते हैं और अपने भीतरी सहज सफलता कोच के साथ इसकी जाँच करें।
'विश्वास हर चीज को संभव बनाता है। प्यार हर चीज को आसान बनाता है।'। - मूडी, ड्वाइट एल.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें