1. एक वे, जो दूसरों की गलतियों से सबक लेकर अपना व्यवहार बदल लेते हैं। (हालाँकि ऐसे लोग दुर्लभ होते हैं, फिर भी कुछ होते हैं) और
2. दूसरे वे जो बदलने के लिए आपदाओं और विफलताओं के आने का इंतजार करते हैं।
इन दोनों में से कोई भी नहीं चाहेगा कि आप उन्हें जीवन जीने का तरीका सिखाएँ। इनमें से किसी को आपकी सलाह की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए लोगों को खुद गलतियाँ करके उनसे सीख लेने दें।
माता-पिता के रूप में, आपको कभी-कभी अपने बच्चों को सलाह देने की आवश्यकता होती है, क्योंकि वे जीवन के ताने-बाने को समझने के लिए पर्याप्त रूप से परिपक्व नहीं होते। उनके अलावा, बाकी सब लोगों को गलतियाँ करके उनकी अपनी गति से सीख लेने दें। और किसी दूसरे के बदलने के इंतजार में अपनी खुशियों को कभी न टालें।
'एक गंभीर विश्वास, जो हर व्यक्ति को होना चाहिए, वह ये है कि किसी भी बात को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। '
- सैमुएल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें