चिट्ठी चूल्हे पड़ीं आप प्रभु एस एम् एस लाये .. स्वामी एसेमेस लाये/
सात समुन्दर पार खबर दो पल में ले धाये // जय मोबाईल देवा //
चपल चतुर एम् एम् एस छिन में व्यापक हो जाते / स्वामी जग में छा जाते //
चोरी चुपके आड़ कोपचे में देखे जाते // जय मोबाईल देवा//
फोटो फिल्म रेडिओ प्रभु निज काया में रखें / स्वामी निज हिय में राखें//
ऊलजुलूल चित्र गीतन कौ फल सुख से चाखें// जय मोबाईल देवा//
बाल वृद्ध व्यापारी शिक्षक सारे नर नारी / स्वामी जन संख्या भारी //
टेडी गर्दन लिए फिरें सब मोबाईल धारी // जय मोबाईल देवा //
लीला अनुपम और आपके गुण अपरम्पारा /स्वामी अद्भुत फैलारा //
दशों दिशा में स्वामी छाया विस्तारा // जय मोबाईल देवा //
मोबाईल जी की आरती जो सुधि जन गांवें/ स्वामी प्रेम सहित ध्यावें //
कारज पूरण होयं स्वर्ग में हू सिगनल पावें // जय मोबाईल देवा //
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें