शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2012

Rashtriya Swayam Sevak Sangh....Ek Nazar.2

1. सन 1942 में सरकारी आदेश से सैनिक कार्यक्रमों पर पाबन्दी लगने से नए नए खेलों का समावेश हुआ। इसी समय गणवेश में भी परिवर्तन हुआ और सफ़ेद कमीज़, सफ़ेद जूता और नीला मोजा प्रयोग किया जाने लगा। सन 1945 में फिर से परिवर्तन हुआ।शारीरिक कार्यक्रम भी बदलते रहे और सन 1977 के बाद नियुद्ध(जूडो कराटे )एवं योगचाप (लेज़िम) का समावेश हुआ।
2.सन 1947 में देश विभाजन के परिणाम स्वरुप विस्थापितों की सहायता के लिए पंजाब में पंजाब  रिलीफ कमेटी तथा बंगाल में वास्तुहारा सहायता समिति की स्थापना की गयी।
3. 4 फरवरी सन 1948 को गाँधी हत्या के आरोप में संघ पर प्रतिबन्ध लगाया गया। पूज्य गुरूजी ने संघ को विसर्जित करने की घोषणा की।
4. 9 दिसंबर 1948 से संघ पर लगे प्रतिबन्ध को हटाने के लिए सरकार्यवाह श्री भैयाजी दाणी द्वारा दिल्ली में सत्याग्रह प्रारंभ किया गया।21 फरवरी 1949 को सत्याग्रह स्थगित किया गया।
5. 12 जुलाई सन 1949 को संघ से बिना शर्त प्रतिबन्ध हटा लिया गया।इसी वर्ष संघ का संविधान भी बना।
6. 15 अगस्त 1950 को आसाम में भयंकर भूकंप और ब्रह्मपुत्र में बाढ़ आई।पीड़ितों की सहायता के लिए भूकंप पीड़ित सहायता समिति एवं बिहार में अकाल ग्रस्त सहायता समिति की स्थापना की गयी।

शेष अगले आलेख में ..............(अशेष )......बिजली गुल हो जाने के कारण .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...