शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

होम्योपैथी कक्षा क्रम 3-प्रतिषेध दवाएं व उपयोगी औषधियां

*रोगों की प्रतिषेधक औषधियां*
1. खसरे के आक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए मार्बलिनम 30 या 200 की एक दो मात्राएं खिला दें।

2.हैजे से बचाव के लिए कभी कभी सल्फर या कैम्फर का प्रयोग किया जा सकता है। सल्फर 200 की एक दो डोज़ या कैम्फर मदर टिंक्चर की दो बूंद दी जा सकती हैं।

3.डिफ्थीरिया (गले की जकड़न) में डिप्थेरिनम अच्छा कार्य करती है।यदि खानदान में सिफलिस रोग(सुजाक) का इतिहास हो तो सिफलीनम या स्टेफीसेगरिया देना प्रतिरोधक का कार्य करता है।

4.परिवार में माता या पिता के पक्ष में टीबी का इतिहास रहने पर बच्चों को  15-20 दिन में ट्यूबरकुलीनम 1M दे सकते हैं।

5.प्लेग से बचने के लिए इग्नेशिया 200 ली जा सकती है।

6.इन्फ्लूएंजा की प्रतिषेधक दवा क्विननीट 1x है।

7.न्यूमोनिया की स्थिति में एंटीम टार्ट 30, ब्रायोनिया 30 या फॉस्फोरस30 के द्वारा बचाव किया जा सकता है।

8.टायफाइड बुखार के आक्रमण से बचने के लिए टायफायडेनिम 200 का प्रयोग कर सकते हैं।

दवा की एक मात्रा का अर्थ है सुबह शाम एक बार दवा लेकर कुछ समय तक प्रभाव की प्रतीक्षा करना।
****************************
होम्योपैथी  औषध सम्बन्धी कुछ विशेष जानकारी
1. गठिया के मरीज को काली-कार्ब देने से हानि हो सकती है।
2.जिस महिला का गर्भपात हाल ही में हो चुका हो उसे नक्स देने से बचना चाहिए।
3.सल्फर,कैल्केरिया कार्ब व फॉस्फोरस को जल्दी जल्दी व बार बार दोहराना नहीं चाहिए।
4.नक्स वोमिका रात्रि में सोने से पहले लेने पर अत्यधिक प्रभावी होती है।
5.कैल्केरिया कार्ब के बाद सल्फर देना, सल्फर के बाद लाइको पोडियम देना या लाइको के बाद काफिया क्रूडा देना पूर्णतः वर्जित है।
6.कमर दर्द की पुरानी तकलीफ में अगर रसटॉक्स असफल हो रही है तो कैल्केरिया फ्लोर 6x देना उपयोगी हो सकता है।
7. गर्भाशय से रक्त जारी हो और इपिकोक के लक्षण मिलने पर भी काम न बन रहा हो तो पायरोजिन दे कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
8.केवल रात में पड़ने वाले मिर्गी के दौरे के लिए व्यूफोराना सर्वोत्तम औषधि है।
9.चायना Q अर्थात मदर टिंचर की 4-5 बूंद आधा कप ताजे पानी में दिन में तीन बार लेने पर हृदय की कमजोरी दूर होती है।
10.कोनियम नाइट्रेट 1x की 5-6बूंद ताज़ा पानी में लेने पर हृदय को बल मिलता है।
11.रोग मुक्ति के उपरांत एसिड फॉस 1x सुबह शाम लेने पर रोगी शीघ्र ही पूर्वावस्था को प्राप्त कर लेता है।
12. भूख न लगने एवं पाचन सम्बन्धी दिक्कतों से कमजोरी और अल्फाल्फा एक उत्तम टॉनिक है। अत्यधिक दिमागी व शारीरिक कार्य के बाद थकान होने पर 
एवेना सटायवा Q  भी उत्तम दवा है।13.दिमागी काम करने वालों  को एसिडफॉस Q बहुत लाभदायक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...