रविवार, 27 सितंबर 2026

“क्रांति की चिनगारी से आज़ादी की अरुणिमा तक”..... 1857 का स्वतंत्रता संग्राम...!!💐

पहला स्वतंत्रता संग्राम — 1857
भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन स्थापित होने के ठीक 100 साल बाद अंग्रेजों के खिलाफ जबरदस्त विद्रोह हुआ। अंग्रेज इसे ‘गदर’ का नाम देते हैं, लेकिन सही मायनों में यह भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था। यदि पूरी कार्रवाई पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक चलती तो भारत तब ही स्वतंत्र हो गया होता। लेकिन कुछ रणबांकुरों ने समय से पहले ही विद्रोह का बिगुल बजा दिया।
इस तरह 10 मई 1857 को शुरू हुआ भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम। मेरठ से उठी चिनगारी देखते ही देखते पूरे उत्तर भारत में फैल गई। शुरुआत में हर जगह अंग्रेजों को मात मिली। लेकिन बेहतरीन हथियारों, तोपखानों और मीर जाफरों की मदद से अंग्रेजों ने पासा पलट दिया।
इस संग्राम का अंत दिल दहलाने वाला रहा। अंग्रेजों ने गाँव के गाँव जला दिए। जो भी भारतीय दिखाई दिया, उसे मौत के घाट उतार दिया। नवजात शिशुओं, बच्चों, महिलाओं और बूढ़ों तक को नहीं बख्शा। स्वतंत्रता सेनानियों को तोप से उड़ा दिया गया। बड़ी संख्या में फाँसियाँ दी गईं। बहादुर शाह जफर को देश निकाला दे दिया गया और तात्या टोपे को मौत की सजा।
लेकिन इस संग्राम ने भारतीयों में राष्ट्रवाद का बीज बो दिया।

क्रांतिकारी परिणाम रहे इस संग्राम के
1857 की क्रांति ने आने वाले दिनों के लिए भारतीयों के दिल में एक नई आस पैदा कर दी। जवाहरलाल नेहरू ने भी इस क्रांति की चर्चा करते हुए ‘भारत एक खोज’ में लिखा है— यद्यपि इस क्रांति से देश के केवल कुछ हिस्से प्रभावित हो पाए, पर इसने भारत तथा विशेष रूप से ब्रिटिश प्रशासन को हिला दिया। इस क्रांति ने जहाँ एक ओर ब्रिटिश राज के सामाजिक आधार की कमजोरियों को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर अंग्रेजों के प्रति आम जनता की घोर घृणा और असंतोष को भी व्यक्त किया।
ब्रिटिश संसद ने 1858 में भारत सरकार अधिनियम पारित किया। राजसत्ता ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश ताज को हस्तांतरित कर दी गई। सेना का पुनर्गठन किया गया ताकि भविष्य में ऐसी बगावत न हो पाए।
लेकिन ब्रिटिश संसद ने यह भी समझ लिया कि बिना विकास परियोजनाओं के जनता का दिल जीतना बहुत ही मुश्किल होगा। प्रशासन में कई अपेक्षित सुधार तत्काल करने होंगे।दूसरी ओर ब्रिटिश राज सत्ता के मन में एक बात घर कर गई कि इस क्रांति से स्वाभिमान और संघर्ष की नई कोंपलें देर सवेर फूटेंगी जरूर, इसलिए जहां तक हो सके और जितना हो सके भारतीय संपदा का दोहन कर लिया जाए। भारत ब्रिटेन के तैयार माल के लिए बहुत बड़ी मंडी के रूप में परिवर्तित हो गया
क्रांति और विद्रोह जब कभी और किसी प्रदेश के समाज में घटित होते हैं, तो परिवर्तन की नई संभावनाएँ जन्म लेती हैं। इस क्रांति ने व्यापारिक दृष्टि से भारत को ब्रिटेन के तैयार माल के लिए एक बड़ी मंडी के रूप में परिवर्तित कर दिया। भारतीय कपास की माँग बढ़ी और यहाँ से बड़ी मात्रा में कपास निर्यात होने लगा। कहा जा सकता है कि व्यापारिक लिहाज से भारत का जमकर शोषण किया जाने लगा।
लेकिन इस क्रांति का सबसे अहम परिणाम रहा भारतीयों के मन में बगावत के बीच बोना। अब लोगों को लगने लगा कि जब मुट्ठी भर सिपाही और कुछ प्रान्तों के जननायक इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकते हैं और ब्रिटिश राज से लोहा ले सकते हैं तो फिर हम क्यों नहीं सबके मन में कहीं ना कहीं यह बात बैठ गई कि अगर सभी मिलकर लड़ें तो अंग्रेजों को देश से निकाला जा सकता है।
यातायात और संचार के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ और ब्रिटिश पूँजी पर आधारित उद्योगों की स्थापना हुई। इससे भारतीय धनिकों में भी अपना उद्योग लगाने की इच्छा बलवती हुई। आगे चलकर इसी इच्छा के बूते स्वदेशी उद्योग स्थापित हुए।
क्रांति के बाद भी क्रांति से जुड़ी घटनाएँ देश के कोने-कोने तक सुनी-सुनाई जाती रहीं। क्रांति के नायकों की वीरता का बखान होता रहा। इससे लोगों के मन में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ और अंग्रेजों को अपना स्वामी मान लेने की प्रवृत्ति सवालों के घेरे में आ गई। खासकर नई पीढ़ी में नया जोश पैदा हुआ। क्रांति-वीरों की गाथाओं ने नवजवानों के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी।

अंग्रेजों का कहर
1857 की क्रांति के समय अंग्रेजों ने भारतीयों पर जो अत्याचार किए, वे भारतीयता के नाम पर कलंक ही हैं। अंग्रेज सैनिक गाँव को आग लगा देते थे। लोगों को चारों ओर से घेर कर रखा जाता था और जब वे आग की लपटों से बचकर भागने लगते, उन्हें गोलियों से भून दिया जाता था।
इतिहासकार सर जॉन ने भी इन तथ्यों की पुष्टि करते हुए लिखा है कि बिना कोई मुकदमा चलाए लोगों को गोली मार दी जाती थी। बच्चों और बूढ़ों तथा महिलाओं को भी नहीं बख्शा जाता था।
अंग्रेज सरकार की ओर से प्रकाशित एक पुस्तिका में वर्णन किया गया था कि कैसे सड़कों के चौराहों पर और बाजारों में लाशों को उतारने और मुर्दे ढोने वाली गाड़ियाँ लगातार तीन महीने तक लगी रहीं। एक ही बार में छह-छह हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
महिलाओं के साथ अंग्रेज अधिकारी बहुत ही क्रूरता से पेश आते थे। छोटे बच्चों को भी तोप के मुँह पर बाँधकर उड़ा दिया जाता था। उनके शरीर के कई टुकड़े हो जाते थे और हवा में उड़ते अंगों को देखकर गोरे सैनिक तालियाँ बजाते और खुश होते। ऐसी घटनाएँ लगातार चलती रहीं और बाद में आम बात हो गई।
सैनिकों को भी शक की वजह से यही सजा दी गई। कई सैनिक रावी नदी में कूद गए, लेकिन अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया और गोलियों से भून डाला।
पंजाब के अजनाला में भी ऐसा ही वीभत्स कांड हुआ था। यहाँ लाहौर से भागकर आए भारतीय सैनिक छिपे हुए थे। हालाँकि इन्होंने बागियों का साथ नहीं दिया था, फिर भी शक के आधार पर सैनिकों ने उनके साथ एक जैसा व्यवहार किया।
इनका पता लगा लिया गया और अजनाला के थानेदार को इन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया गया। सैनिकों को घेर लिया गया और उन पर गोलियाँ बरसाई गईं। कई सैनिक मारे गए।
घायल और गिरफ्तार सैनिकों को पुलिस थाने लाया गया। थाने में कैद सभी सिपाहियों को मार डाला गया। कुछ सिपाहियों को पास के एक तंग गुंबद में बंद किया गया था। उन्हें गोली मारकर पास के एक कुएँ में डाल दिया गया। कुआँ भर गया और उसके ऊपर मिट्टी डाल दी गई।दिल्ली में भी अत्याचार हुआ। अधिकारियों ने खुद लिखा था कि लूट के मामले में उन्होंने नादिरशाह को भी मात दे दी है।

मेरठ से शुरू हुई क्रांति

जनवरी 1857 की शुरुआत में ही मेरठ छावनी के सिपाहियों को एक नए कारतूस के प्रयोग की हिदायत दे दी गई थी। नई एनफील्ड कारतूस जारी कर दी गई थी। लेकिन अंग्रेज अधिकारियों को सूचना मिली कि कारतूस को लेकर सिपाहियों में तमाम तरह की आशंकाएँ हैं।
मुसलमान और हिंदू सिपाहियों को खबर मिली थी कि इन कारतूसों में गाय और सूअर की चर्बी मिली हुई है। कुरान और गंगाजल लेकर शपथ ली गई कि जब तक दूसरी छावनियों में इनका इस्तेमाल शुरू नहीं होता, वे भी इसे नहीं इस्तेमाल करेंगे।
24 अप्रैल की सुबह ही छावनी के 90 सैनिकों को परेड के लिए बुलाया गया। हरेक को तीन कारतूस फायर करने को कहा गया, लेकिन सिपाहियों ने कारतूस छूने तक से इनकार कर दिया। अधिकारियों के लाख समझाने-धमकाने के बावजूद सैनिक अपनी बात पर डटे रहे और आज्ञा का पालन करने से साफ इनकार कर दिया।
9 मई को मेरठ छावनी के सिपाहियों को मैदान में परेड के लिए बुलाया गया। अंग्रेज सैनिक भी मौजूद थे। सिपाहियों को आज्ञा का पालन न करने के लिए सजा सुनाई गई और उनकी वर्दी उतार ली गई। इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई।
भारतीय सैनिकों ने अंग्रेज अधिकारियों को बुरा-भला कहा और गुस्से में उबलते हुए अपनी कोठरियों में चले गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बात आग की तरह फैल गई और पूरी छावनी में कानाफूसी और संदेह का माहौल पैदा हो गया।
10 मई की सुबह का सूरज बगावत की किरणें लेकर आया। हिंदुस्तानी सैनिकों ने अंग्रेज अधिकारी की आज्ञा मानने से एकदम इनकार कर दिया। सिपाहियों ने सूचना दी कि अंग्रेज सैनिक बुलाए गए हैं और उनके आते ही हिंदुस्तानी सैनिकों को कत्ल कर दिया जाएगा। लिहाजा जो कुछ करना है, तुरंत कर डालो।
इसके बाद तो चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। हिंदुस्तानी सैनिकों ने अंधाधुंध गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं। कई अधिकारी तुरंत मौत के घाट उतार दिए गए।
देखते ही देखते बगावत छावनी से बाहर शहर में फैल गई और जहाँ भी कोई अंग्रेज दिखाई दिया, मौत के घाट उतार दिया गया। क्रांतिकारियों ने दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया।
अंग्रेज सैनिक मेरठ की भयावह दशा देखकर जहाँ के तहाँ ठिठक गए और देर रात तक मेरठ पूरी तरह बागियों के कब्जे में आ गया। 11 मई को बागी सैनिक दिल्ली पहुँच गए।
वहाँ के हिंदुस्तानी सैनिकों ने भी उनका साथ दिया। मुगल शासक बहादुर शाह जफर पेंशनभोगी राजा के रूप में लालकिले में रहते थे। बागियों ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट घोषित करवाया। सिपाहियों ने अंग्रेजों के खिलाफ जेहाद का ऐलान कर दिया।

बहादुर शाह जफर के बेटों की हत्या

बहादुर शाह जफर के कैद हो जाने के बाद अंग्रेजों के जासूसों ने खबर दी कि बादशाह के बेटे हुमायूँ के मकबरे में छिपे हुए हैं और इन लोगों ने भी बगावत के दौरान अंग्रेजों का कत्ल करने में हिस्सा लिया था।
अंग्रेज अधिकारी हडसन यह खबर पाकर आपा खो बैठा। उसने जनरल विल्सन से बादशाह के बेटों को गिरफ्तार करने की इजाजत ली और निकल पड़ा। उसके साथ सौ के करीब घुड़सवार सैनिक थे। दिल्ली पर कंपनी का पूरी तरह नियंत्रण हो गया था। जासूस मुंशी रज्जबअली और मिर्जा इलाहीबख्श भी उसके साथ थे।
तीनों शहजादे—मिर्जा मुगल, खिजर सुलतान और मिर्जा अबूबकर—मकबरे के भीतर ही मौजूद थे। हडसन बाहर ही रुक गया और उसने शहजादों को आत्मसमर्पण करने का संदेश भिजवाया।
शहजादों ने शर्त रखी कि अगर उनकी जान बख्श दी जाए तो वे बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं। इस पर हडसन ने अपनी असमर्थता जताई और कहा कि इसका अधिकार मात्र जनरल विल्सन को ही है।
शहजादों की समझ में कुछ नहीं आ रहा था। कुछ लोगों ने सलाह दी कि उन्हें तैमूरी खानदान की इज्जत का लाज रखते हुए लड़ते लड़ते शहीद हो जाना चाहिए। तीनों तैयार भी हो गए लेकिन तभी मिर्जा इलाही बख्श की कूटनीति कम कर गई और तीनों शहजादे बिना शर्त हडसन के साथ चलने को तैयार हो गए। हडसन इन्हें लेकर चल दिया और थोड़ी दूर चलने के बाद उसने शाहजादों के कपड़े उतरवा दिए और उन्हें गोली मार दी।  उनकी लाश को कोतवाली लाया गया और चौराहे पर लटका दिया गया। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि शहजादों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया और फिर बादशाह के सामने उसके भोजन के वक्त तश्तरी में रख कर पेश किया गया क्योंकि हडसन खुद ये 'तोहफा' बादशाह को देना चाहता था।
शहजादों के सिर 'खूनी दरवाजे' पर लटका दिए गए। 
अब अंग्रेजों का गुस्सा दिल्ली के आसपास की सात रियासतों पर भी फूटा। ये सात रियासतें थीं झज्जर, पटौदी, लोहारू, बल्लभगढ़, फरुखनगर, बहादुरगढ़ और दादरी।
क्रांति के दमन के तुरंत बाद अंग्रेजों ने इन रियासतों को सबक सिखाने का फैसला किया।
झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने मेटकॉफ साहब को पनाह नहीं दी, जब वे बागियों से बचने के लिए उनके दरवाजे तक गए थे। बादशाह को पकड़ लिया गया और फाँसी देकर उनकी रियासत जब्त कर ली गई।
बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह पर आरोप लगा कि उन्होंने कई अधिकारियों की रक्षा नहीं की, जिसके चलते वे अधिकारी बागियों के हाथों मारे गए। नाहर सिंह को भी फाँसी दे दी गई।
इसी तरह फरुखनगर के नवाब अहमद अली को फाँसी देकर उनकी रियासत छीन ली गई। लोहारू के रईस अमीनुद्दीन खाँ और नवाब जगतुद्दीन कुछ दिनों तक कैद रहे। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पटौदी और दुजाने कि रियासतें भी बच गईं पर बहादुरगढ़ और दादरी न बच सकीं। नवाब बहादुर जंग को लाहौर भेज दिया गया और उन्हें 500 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा कर दी गई।
बहादुर शाह जफर की अंतिम तस्वीर
दिल्ली, लखनऊ और क्रांतिकारी
मेरठ से शुरू विद्रोह ने देखते ही देखते दिल्ली को अपने लपेटे में ले लिया। दिल्ली में बहादुरशाह के नेतृत्व में सामंतों की एक सरकार गठित कर दी गई। लेकिन सिपाहियों को उचित दिशा-निर्देश देने वाला कोई नहीं था। दिल्ली में अराजकता फैल गई।
अवध और बुंदेलखंड के किसानों ने अंग्रेजों का साथ दिया। अलीगढ़, बरेली, इलाहाबाद के निवासी भी क्रांति में शरीक हो गए। आरंभिक दुविधा के बाद जब अंग्रेज संभले तो उन्होंने मद्रास और ईरान की अपनी सेना को दिल्ली भेजा।
अंग्रेज सेना ने 14 सितंबर 1857 को दिल्ली पर हमला बोल दिया। चार दिनों तक बागियों और अंग्रेजों में घमासान होता रहा और 19 सितंबर को दिल्ली पर एक बार फिर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। बहादुर शाह को देश निकाला देकर रंगून भेज दिया गया।
दूसरी ओर लखनऊ रेजीडेंसी और माची भवन को बागियों ने घेर लिया था। कई अंग्रेज मारे गए और हथियारों के जखीरे को आग लगा दी गई। पूरे शहर में अफरा-तफरी मची रही। अधिकारी कॉलिन कैंपबेल किसी तरह रेजीडेंसी में घिरे अंग्रेज अधिकारियों के बच्चों और महिलाओं को लेकर वहाँ से निकल भागने में सफल रहे।
नगर में आसपास के इलाकों से दो लाख लोग इकट्ठे हो गए। एक माह तक ये लोग रहे। नेता और हथियारों के अभाव में भी स्थानीय जनता ने बहादुरी से अंग्रेजों का मुकाबला किया।

1958 में कुछ ऐसा था लखनऊ रेजीडेंसी का दृश्य।
मेरठ से शुरू विद्रोह ने  देखते-देखते दिल्ली को भी लपेट में ले लिया।
दिल्ली में बहादुर शाह के नेतृत्व में सामंतों की सरकार गठित कर दी गई लेकिन सिपाहियों को उचित दिशा निर्देश देने वाला कोई नहीं था अतः दिल्ली में अराजकता फैल गई। अवध और बुंदेलखंड के किसानों ने अंग्रेजों का साथ दिया। अलीगढ़ बरेली इलाहाबाद के निवासी भी क्रांति में शरीक हो गए। आरंभिक दुविधा के बाद जब अंग्रेज संभले तो उन्होंने मद्रास और ईरान की अपनी सैनिक टुकड़ियों को दिल्ली तलब किया। अंग्रेज सेना ने 14 सितंबर 1857 को दिल्ली पर हमला बोल दिया।
4 दिनों तक बागियों और अंग्रेजो में घमासान होता रहा और 19 सितंबर को दिल्ली पर एक बार फिर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। बहादुर शाह को देश निकाला दे कर रंगून भेज दिया गया। 

दूसरी ओर लखनऊ रेजीडेंसी और मच्छी भवन को बागियों ने घेर लिया था। कई अंग्रेज मार दिए गए। हथियारों के जखीरा में आग लगा दी गई।पूरे शहर में अधिकारी कॉलिंन कैंपबेल किसी तरह रेजीडेंसी में घिरे अंग्रेज अधिकारियों के बच्चों और महिलाओं को लेकर वहां से निकल भागने में सफल रहा। इस बीच नगर में आसपास के इलाकों से लगभग 2 लाख लोग इकट्ठा हो गए थे।
एक महीने तक यह लोग डटे रहे नेता और हथियारों के अभाव में भी स्थानीय जनता ने बहादुरी से अंग्रेजों का मुकाबला किया। कैंपबेल 45000 सैनिकों के साथ दोबारा लखनऊ पर हमला करने आया।19 मार्च 1858 को लखनऊ पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। मई 1858 में बरेली को भी अंग्रेजों ने अपने कब्जे में ले लिया। लाखों क्रांतिकारियों को जान से हाथ धोना पड़ा
लखनऊ और कानपुर में क्रांतिकारियों को जान बचाना मुश्किल हो गया।
दरअसल लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व अवध की बेगम हजरत महल कर रही थीं। उन्होंने अपने नाबालिग बेटे बिरजिस कद्र को अवध का नवाब घोषित कर दिया। लखनऊ के सिपाहियों तथा अवध के किसानों ने उनका साथ दिया। उनकी सहायता से बेगम ने अंग्रेजों के खिलाफ चौतरफा युद्ध छेड़ दिया।
कानपुर में क्रांति का परचम संभाला नाना साहब ने। नाना साहब अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र थे। सिपाहियों की मदद से नाना साहब ने अंग्रेजों को कानपुर से खदेड़कर स्वयं को पेशवा घोषित कर दिया। साथ ही बहादुरशाह को भारत का सम्राट घोषित कर उन्होंने खुद को उनका प्रतिनिधि घोषित कर दिया।
नाना साहब की ओर से लड़ाई की कमान उनके विश्वसनीय तात्या टोपे ने संभाल रखी थी। अपनी देशभक्ति, शौर्य और चतुर रणनीति व छापामार युद्ध की कला के चलते तात्या टोपे ने अंग्रेजों के दाँत खट्टे कर दिए। नाना साहब के साथ विश्वसनीय थे अजीमुल्ला खाँ। वे राजनीतिक प्रचार-कार्य में माहिर थे।
झाँसी का नेतृत्व रानी लक्ष्मीबाई ने किया। वे लगभग 80 साल के थे—लेकिन इतने बुजुर्ग होने के बावजूद वे बागियों के प्रमुख रणनीतिकार बन गए।
फैजाबाद के मौलवी अहमदुल्लाह शाह भी एक प्रमुख नेता थे। वे मद्रास के रहने वाले थे और वहीं से उन्होंने सशस्त्र विद्रोह का प्रचार कार्य शुरू कर दिया। जनवरी 1857 में वे उत्तर में फैजाबाद आ गए। यहाँ उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों को उस कंपनी से एक भीषण युद्ध के लिए तैयार किया, जो उन्हें सबक सिखाने के लिए भेजी गई थी। मई में जब विद्रोह भड़का तो वे पूरे जी-जान से उसे सफल बनाने में जुट गए।

कानपुर का वह ऐतिहासिक बरगद का पेड़ जहां सैकड़ों क्रांतिकारी फाँसी से लटका दिए गए।
इन सभी ने अंग्रेजी राज की नींव हिला दी, लेकिन अंततः हथियारों और समुचित रणनीति के अभाव में बागियों की हार हो गई। रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गईं, तात्या टोपे को 18 अप्रैल 1859 को फाँसी दे दी गई। नाना साहब और अजीमुल्ला का पता ही नहीं चला और दूसरे नायकों को भी मौत के घाट उतार दिया गया। अंग्रेजों ने बर्बरता से इस आंदोलन को कुचल डाला।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

जब एक बालक ने एक उंगली पर पर्वत उठा लिया

*जब एक बालक ने पूरा पर्वत उँगली पर उठा लिया* 🪔🚩(इन्द्र की पूजा की जगह उस पर्वत की पूजा का सुझाव जो सचमुच भरण करता था, देवराज क...