शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

धन का धर्म और मर्म

 

*पर्व प्रसंग* 

💐धन का धर्म और मर्म💐

(धनतेरस विशेष लेख)

●●●●●●●●●●●●●●●●

धन आखिर है क्या—सुख का आधार, शक्ति का प्रतीक या कभी-कभी संताप का कारण? भारतीय धर्मग्रंथों में धन को लेकर ऐसे अनेक प्रसंग मिलते हैं, जो इसके महत्त्व के साथ-साथ इसकी सीमाओं का भी बोध कराते हैं। धनतेरस के अवसर पर धन्वंतरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं के माध्यम से समझते हैं कि धन का वास्तविक धर्म और मर्म क्या है।


*धन का वास्तविक मर्म*


धन जगत में जीवनयापन का साधन है। धन न हो तो सांसारिक जीवन लगभग असंभव है। भारतीय संस्कृति ने इस सत्य को सदियों पहले स्वीकार कर लिया था। इसलिए सार्थक और सफल जीवन के चार आयाम अर्थात् पुरुषार्थ—चातुर्वेद्य में धर्म, काम और मोक्ष के साथ दूसरे आयाम के रूप में अर्थ अर्थात् धन को प्रमुखता से सम्मिलित किया गया।


जीवन में भोग की अपेक्षा त्याग को श्रेष्ठकर स्वीकारने वाली हमारी संस्कृति का स्पष्ट मत है कि त्याग भी धन का ही किया जाता है। जिसके पास धन हो, उसी का त्याग मूल्यवान है। अन्यथा निर्धन भला किस भोग का त्याग करेगा! यही कारण है कि हमारे पूर्वजों ने सदैव धनार्जन के लिए प्रेरित किया।


इसलिए कि धन से ही परोपकार और दान संभव है। धन से ही धर्मकार्य और कामनाओं की पूर्ति होती है। महाभारत की घोषणा है कि धन के बगैर न धर्म की सिद्धि है, न ही काम की। धन से ही सुख है, अन्यथा दुःख ही दुःख है।


श्रीरामचरितमानस की प्रसिद्ध पंक्ति है—


“नहिं दरिद्र सम दुःख जग माहीं।”


धन से ही सुख है। विद्या ददाति विनयं वाले चर्चित श्लोक के अंतिम शब्द हैं—


“धनाद् धर्मं ततः सुखम्।”


अर्थात् धन से ही धर्मकार्य होते हैं और धर्मकार्यों से सुख की अनुभूति होती है।


2. *जीवन धन है, तो विष्णु धनेश्वर हैं*


जगत में जीवन से बड़ा भला कौन-सा धन है? जीवन है तो जगत है, जीवन है तो जगमग है। सनातन धर्म में सृष्टि के आधार त्रिमूर्ति देवों में भगवान विष्णु इसी जीवन-धन के देवता हैं।


पौराणिक विश्वास के अनुसार ब्रह्मा सृष्टि के जनक हैं और महादेव शिव संहारक हैं, किंतु विष्णु पालक और पोषक हैं। विष्णु लोक के जीवनयापन के देवता हैं और जीवनयापन के लिए धन अनिवार्य है।


अतः देवी लक्ष्मी विष्णु की शक्ति हैं, उनकी अर्धांगिनी और सहधर्मिणी हैं। वे अपने स्वामी के धर्म अर्थात् कर्तव्य की अनुगामिनी बन धन-शक्ति से लोक के जीवनयापन और जीवनरक्षा में सहयोग करती हैं।


महत्त्वपूर्ण है कि केवल लक्ष्मी ही धन की देवी नहीं हैं, अपितु विष्णु भी धनेश्वर हैं। उनके चतुर्भुज रूप में दो हाथों में चक्र और गदा यदि धर्मरक्षा के लिए अस्त्र-शस्त्र के प्रतीक हैं, तो शेष दो भुजाओं में शोभित पद्म और शंख अमित धन-संपदा के प्रतीक हैं।


धन से भारतीय गणित में गणना के लिए इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, दस हजार, लाख, दस लाख वाली परंपरा रही है। जो करोड़ और अरब-खरब से होती हुई नील, दस नील, पद्म, दस पद्म और शंख, दस शंख तक जाती है।


चतुर्भुज विष्णु के हाथों में शोभित पद्म और शंख इसी के घोतक हैं। ये संकेत हैं कि विष्णु कई-कई अरबों-खरबों के स्वामी हैं। वे स्वयं संपन्न हैं, इसलिए तो अपने विपन्न भक्तों को भाग्यानुसार धनराशि देकर जगत में उनके जीवनयापन संबंधी कष्टों का निवारण करने में समर्थ होते हैं।


अपनी अक्षय संपदा के सामर्थ्य से ही संसार का पालन-पोषण कर पाते हैं। देवी लक्ष्मी के पद्म, पाशासन आदि पवित्रता तथा पावनता के प्रतीक अक्षय धन-संपदा से हैं। पद्म शुचिता, शुद्धता, सात्विकता और स्थिरप्रज्ञता का प्रतीक है, संपदा का भी प्रतीक है।


इसलिए जिन भी देवी-देवताओं के स्वरूप के साथ पद्म और शंख अभिन्न हैं, वे सभी स्वयं संपन्न स्वीकार गए हैं। श्रीराम के विवाह के साथ वामांग में विराजमान देवी सीता के हाथों में भी पद्म प्रदर्शित किया जाता है। लक्ष्मी तो वे अपनी स्वामी का संदेश लाने वाले समृद्धि-धनुषाग्रों की महाशक्ति और नवनिधियों का आशीर्वाद देती हैं।


ये प्रतीकात्मक संदर्भ धन की महत्ता के ही प्रमाण हैं, जो बताते हैं कि जीवन में धन कितना महत्त्वपूर्ण है। धन की शक्ति से ही लक्ष्मी-नारायण जीवन-धन के देव बनकर पूजे जाते हैं।


 3. *धन्वंतरि जयंती और आरोग्य*


संसार में सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य रूपी धन है। किसी के पास तिलोक की संपदा हो, किंतु अनुकूल स्वास्थ्य न हो तो प्राप्त धन उसके लिए माटी है। इसलिए धनतेरस पर आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है।

पुराणों और महाकाव्यों में भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य की कोई निश्चित तिथि उपलब्ध नहीं है, फिर भी धनतेरस धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाई जाती है। कदाचित् इसका एकमात्र उद्देश्य यह सिखाना है कि जीवन में उत्तम स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।


*धन्वंतरि और समुद्र-मंथन की कथा*


आदिकाव्य वाल्मीकि रामायण में मिथिला की राह चलते महर्षि विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को समुद्र-मंथन की कथा सुनाई है।

रामायण के अनुसार मंथन के दौरान क्षीरसागर से एक आयुर्वेदज्ञ धर्मात्मा पुरुष प्रकट हुए, जो धन्वंतरि थे। उनके एक हाथ में दंड और दूसरे में कमंडलु था, किंतु अमृत नहीं था।


उनके ठीक बाद सुंदर कांति वाली बहुत-सी अप्सराएँ निकलीं, जो प्रतीक और संकेत हैं कि जीवन में आरोग्य ही सच्चा सौंदर्य है। महाभारत में धन्वंतरि स्पष्ट रूप से देवों के चिकित्सक हैं।


आदिपर्व में समुद्र-मंथन की कथा में वे ही अमृतघट लेकर प्रकट होते हैं। महाभारत में सूर्य और शिव के नाम भी धन्वंतरि हैं। कवचित आयुर्वेदिक सृष्टि और जगत के आधार हैं। इस कारण आरोग्यप्रदाता होकर ‘धन्वंतरि’ हैं, तो अपनी कृपा से सबका कल्याण करने वाले शिव को उनके शिवत्व के कारण ‘धन्वंतरि’ कहकर संबोधित किया गया है।

धन्वंतरि के प्राकट्य की सरस सुंदर झांकी श्रीमद्भागवत महापुराण के आठवें स्कंध की कथा में प्राप्त है।


*धन्वंतरि के स्वरूप का वर्णन*


इसके अनुसार समुद्र-मंथन के क्रमशः रत्नों के निकलने और देवी लक्ष्मी के भी प्रकट होने के उपरांत ‘सागर’ से एक अत्यंत अलौकिक पुरुष प्रकट हुए।


उनकी भुजाएँ लंबी और मोटी थीं तथा गला शंख के समान उतार-चढ़ाव वाला था। उनकी आँखों में लालिमा थी और शरीर का रंग बड़ा ही सुंदर व सांवला था। वे भगवान विष्णु के अंशावतार, आयुर्वेद के प्रवर्तक और यज्ञभोक्ता श्री धन्वंतरि थे, जो अमृत कलश लेकर निकले थे।


कंठ में माला, शरीर पर पीतांबर, विभिन्न अंगों पर विविध आभूषणों से अलंकृत उन भगवान की छाती चौड़ी और अवस्था तरुण के समान थी। पुराण में धन्वंतरि की चौड़ी छाती, मोटे हाथ और तरुणावस्था से सायास उत्तम स्वास्थ्य के ही लक्षण हैं।


4. *धनेश्वर कुबेर और धन की ‘लीला’*


सनातन धर्म में धन के प्रधान देवता कुबेर हैं। उनके अनेक पर्यायों में धनेश्वर, धनेश और धनदाय विशुद्ध रूप से धन अर्थात् स्वर्ण और रत्नों से उनकी अभिन्नता के पर्यायवाची हैं।


उन्हें समृद्धि तथा ऐश्वर्य के देवता के रूप में भी संबद्ध किया गया है, किंतु वास्तव में वे स्वर्ण और संपदा के देवता हैं। वे ऋषि विश्रवा और उनकी पहली पत्नी देववर्णिनी अथवा इलविला के पुत्र हैं। उनका पेट बड़ा अथवा स्थूल है और उनकी केवल दायीं आँख से दिखाई देता है। उनकी बायीं आँख देवी पार्वती के तेज से भस्म होकर पीली पड़ गई थी। मार्कंडेय तथा वायु पुराण के अनुसार इसी विचित्र शरीर के कारण उनका नाम कुबेर पड़ा, जिसका शाब्दिक अर्थ विकृत शरीर वाला होता है।


देवताओं ने उन्हें अपना कोषाध्यक्ष बनाया और निवास के लिए सोने की लंका दी। देवताओं ने कुबेर को प्रसिद्ध पुष्पक विमान भी भेंट किया।

इन समस्त संदर्भों में कुबेर तीनों लोकों में व्याप्त धन मात्र के एकमात्र स्वामी हैं। गदा उनका शस्त्र है और नेवला वाहन है। लोकविश्वास के अनुसार सर्प छुपे धन के रक्षक हैं और नेवला सर्पों का जन्मजात शत्रु। इस अर्थ में कुबेर का वाहन नेवला अपने शत्रु सर्पों का संहार कर यहाँ-वहाँ छुपे समस्त धन को संचित कर अपने स्वामी कुबेर को समर्पित कर देता है।


5. धन की श्रेष्ठता उसके उपभोग में…


कुबेर के संदर्भ में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तथ्य यह है कि वे श्रीराम कथा के कुख्यात खलनायक दशानन रावण के सौतेले भाई हैं। रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और शूर्पणखा कुबेर के पिता विश्रवा की ही दूसरी पत्नी कैकसी की संतानें थीं। विवाह के ही कुछ वर्षों बाद कुबेर ने अपने सौतेले भाई रावण से उनकी स्वर्ण लंका और पुष्पक विमान बलपूर्वक छीन लिए थे। यहाँ तक कि रावण के भय से कुबेर को भागकर अपने तथा यक्षों के लिए हिमालय क्षेत्र में नई अलकापुरी बसानी पड़ी।


तभी से वे अलकापुरी में रहते हुए उत्तरदिशा का पालन व रक्षा करते हैं। इसी कारण वास्तुशास्त्र में उत्तरदिशा धन की कामना के लिए शुभ मानी गई है।

कुबेर का पुराणोक्त निंदित शरीर प्रतीकात्मक रूप से धन-संपत्ति के स्वभाव अथवा गुण का परिचायक है, जो बताता है कि अत्यधिक धन जीवन में सुख से अधिक संताप का कारण बनता है।


आवश्यकता से अधिक धन जीवन में शांति को उसी प्रकार कुरूप बना देता है, जैसे कुबेर का शरीर दर्शनीय गया है। समय नहीं होता। सावधान कुबेर तक रावण से अपनी लंका और पुष्पक विमान की रक्षा न कर सके थे। इसलिए जीवन में उतना ही धन होना श्रेष्ठ है, जो अपेक्षित भोग, सुख और सुविधा को संभव कर सके। जिस धन से जीवन की शांति भंग हो, उसे गुणीजनों ने निंदित माना है।


6. *रीति से कमाई, नीति से खर्च*


धन की इसी महिमा को स्वीकार कर हमारे ऋषि-मुनियों ने सनातन संस्कृति के देवी-देवताओं को भगवान तथा भगवती के विरुद्ध से विभूषित किया।

हमारे भगवान गुणवान, बलवान, रूपवान, विद्यावान तो हैं ही, धनवान भी हैं। तभी तो वे अपने भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करने में समर्थ होते हैं।

भगवान का शाब्दिक अर्थ ही है ‘भग’ वाला। भग अर्थात् धर्म, अर्थ, ज्ञान, यश, श्री और वैराग्य रूपी छह ऐश्वर्यों का स्वामी। इन ऐश्वर्यों से परिपूर्ण होने के कारण ही भगवान का एक और पर्याय ईश्वर है।

भगवती लक्ष्मी धन की देवी हैं और कुबेर धन मात्र के देवता हैं। कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी धन देवों की आराधना का पर्व है। हम सभी सांसारिकजन इस दिन अपने धन देवों की अर्चना कर इसलिए उन्हें प्रसन्न करते हैं कि वे हम पर कृपा कर हमारे धर्म, अर्थ और काम की पूर्ति में सहायक हों, ताकि हम इस जीवनयात्रा के अंतिम लक्ष्य मोक्ष को प्राप्त करने में सक्षम हो सकें।

धनतेरस के अवसर पर धर्मग्रंथों में वर्णित धन और उसके देवताओं का कीर्तन हमें धन का माहात्म्य बताता है और सिखाता है कि किस तरह रीति से कमाई और नीति से खर्च किया धन जीवन में अमृत समान होता है।


*आप सभी को महापर्व की मंगल कामना*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

जब एक बालक ने एक उंगली पर पर्वत उठा लिया

*जब एक बालक ने पूरा पर्वत उँगली पर उठा लिया* 🪔🚩(इन्द्र की पूजा की जगह उस पर्वत की पूजा का सुझाव जो सचमुच भरण करता था, देवराज क...