इस घातक वायरस से निपटने के लिए अलग-अलग देश तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं जबकि विशेषज्ञ लोग सावधानी को ही सबसे बड़ा उपाय मान रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वच्छता के तरीकों और उसके कारणों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है और साथ ही और उनकी दहशत से उबरने की राह भी बताई है।आइए इसे फिर दोहरा कर अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं और इस महामारी पर विजय पाएं।
1. तुरंत डॉक्टर से मिले
अगर अस्वस्थ हैं तो घर पर ही रहें।
बुखार खांसी यह सांस लेने में समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ऐसा करके हम स्वयं को अपने परिवार को और बाकी लोगों को भी संक्रमण से बचा सकते हैं।
2करीब 1 मीटर की दूरी रखें यदि किसी व्यक्ति को खांसी जुकाम है तो उससे बातचीत के समय कम से कम 1 मीटर या 2 गज की अनुमानित दूरी रखें क्योंकि खांसने और छींकने के साथ बहुत सी सूक्ष्म चीजें भी बाहर आती हैं।
अगर इनमें वायरस है तो हम सांस लेने के दौरान इन्हें ग्रहण कर सकते हैं, अतः
यह दूरी बहुत जरूरी है।
3.सावधानी रखें,सलाह का पालन करें
ध्यान रखें कि आप और आसपास के लोग साफ सफाई के प्रति जागरूक रहें।
खांसी जुकाम की स्थिति में कोहनी या टिशू का इस्तेमाल करें, इससे अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है भी, तो वह आस-पास संक्रमण को नहीं फैलाएगा।
4.राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर लागू किए जा रहे चिकित्सकीय नियमों का पालन करें
डॉक्टरों के संपर्क में रहें और सलाह मानने में संकोच न करें। बार-बार आंखें नाक और मुंह को न छुए। हाथ कई अंगों के संपर्क में आता है और अगर हम बिना हाथ साफ किए आंखें नाक या मुंह को छूते हैं तो वायरस इन के माध्यम से शरीर के अंदर जा सकता है।
5.हाथ धोते समय साबुन का इस्तेमाल अवश्य करें
क्योंकि ऐसा करने से यदि हाथ में वायरस है तो नष्ट हो जाएगा।
6.तनाव को दूर भगाएं
किसी भी बीमारी का तनाव स्वाभाविक है किंतु उससे निपटना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ सुझाव दिए हैं।
दोस्तों व परिवार के संपर्क में रहें।
अगर डर या तनाव की स्थिति में हैं तो विश्वसनीय लोगों से बात करें।
सलाह का पालन करें।
7.स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
अगर घर पर हैं तो एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करें, पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक खानपान ग्रहण करें और नियमित व्यायाम करें।
फोन और ईमेल के जरिए लोगों के संपर्क में रहें व बीमारी की स्थिति में अपने आप को अकेला महसूस ना करें।
एलकोहल का सहारा बिल्कुल भी न लें।तनाव से निपटने के लिए दवा धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन न करें।
ज्यादा तनाव की स्थिति में काउंसलर की मदद ली जा सकती है।
8.कोरोना से जुड़ी किसी भी जानकारी या सलाह के लिए सही स्रोत का प्रयोग करें
सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें उचित और सटीक सलाह का पालन करें।
इसका भी रखें एहतियात
मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें
अगर आपको खांसी-जुकाम है या आप किसी संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क की सलाह दी है,लेकिन मास्क पहनते समय निम्न सावधानी भी बरतने को कहा है।
मास्क पहनने पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ साफ करें।
चेहरे तक पूरी तरह से सटाकर मास्क पहने मास्क को बार-बार न छुएं, एक बार इस्तेमाल किए हुए मास्क को दोबारा उतारने के बाद नष्ट कर दें।
कुछ लोग मास्क को कई कई दिन तक लगाते हैं ऐसा न करें।
भ्रमित ना हो
1.हैंड ड्रायर कोरोना वायरस को मारने में सक्षम नहीं है.
2.अल्कोहल या क्लोरीन के छिड़काव से कोरोना वायरस को नष्ट नहीं किया जा सकता.
घर पर पालतू जानवरों से कोरोना के प्रसार का अब तक कोई प्रमाण नहीं है।
और कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन या दवा भी निर्मित नहीं की जा सकी है।
किसी भी रोग को ठीक करने में आत्मविश्वास की बहुत बड़ी भूमिका होती है और बड़े से बड़े रोगों को सावधान रहकर व सुरक्षात्मक उपायों को ईमानदारी से अपनाकर दूर भगाया जा सकता है।
सावधान रहें स्वस्थ रहें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें