शुक्रवार, 7 जून 2024

प्रभात किरण (24)दो संकेतों को ध्यान में रखकर हम समग्र मनुष्य जाति को दो बड़े भागों में विभाजित कर सकते हैं

दो संकेतों को ध्यान में रखकर हम समग्र मनुष्य जाति को दो बड़े भागों में विभाजित कर सकते हैं- 

(१) वे जो कार्य को कर सकने में आत्मविश्वास रखते हैं। इन्हें हम मिस्टर can 'कैन' ( अर्थात कर सकने वाला) तथा (२) वे व्यक्ति जो सदा अपनी कमजोरी और असफलता के विचारों में डूबे रहते हैं, इन्हें हम मिस्टर can't 'कांट' ( न कर सकने वाला व्यक्ति) कह सकते हैं। 

मिस्टर कैन उद्देश्य पूर्ति में असंख्य विघ्न-बाधाओं के बावजूद अपने मार्ग से विचलित नहीं होते और अंततः कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। इसके विपरीत मिस्टर कांट प्रत्येक निश्चय में ढीले- ढाले, आधे मन से कार्यों में हाथ डालने वाले, शक्की मिजाज के होते हैं, भाग्य को दोष देते रहते हैं। ज्योतिषियों से भाग्य पलटने की तिथियाँ और उपाय पूछते रहते हैं।अवसर की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए रहते हैं । आपकी अश्रद्धा और अपनी शक्तियों के प्रति अविश्वास ही आपके दुर्भाग्य की जननी है । अपनी शक्तियों पर पूरा विश्वास कीजिए। अपनी श्रेष्ठता, अच्छाई, ताकत की बात अपने अंत:करण में जमा लीजिए । दृढ़ निश्चय, तीव्र इच्छा और प्रबल प्रयत्न के द्वारा अपनी गुप्त सामर्थ्य को प्रकट कीजिए। फिर देखिए आपका कैसा भाग्योदय होता है ? 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...