गुरुवार, 4 जुलाई 2024

प्रभात किरण (37)जीवन का ज्ञान ही मनुष्य के जीवन को... सही कंटकविहीन मार्ग पर चलाने वाला अमृत है

जीवन का ज्ञान ही मनुष्य के जीवन को... सही कंटकविहीन मार्ग पर चलाने वाला अमृत है। जिस व्यक्ति के पास जीवन संबंधी ज्ञान, सुख- दुःख, हानि-लाभ, अच्छाई-बुराई, पाप-पुण्य, उतार-चढ़ाव का ज्ञान अधिक है, वही दूसरे से आगे निकलता है और सफल कहा जाता है । जीवन का ज्ञान दो प्रकार से प्राप्त होता है। मनुष्य स्वयं जीवन जीता है। तरह-तरह की गलतियाँ करता है । प्रत्येक गलती के लिए सजा पाता है, सफलता के लिए प्रशंसा का पात्र बनता है। इस मृदुता और कटुता से उसका जिंदगी संबंधी अनुभव बनता है। यह अनुभव ही मनुष्य के जीवन का निचोड़ है, लेकिन कई व्यक्ति बार-बार गलती करते हैं, फिर भी अनुभव नहीं प्राप्त करते और न उससे लाभ उठाते हैं। जो व्यक्ति केवल अनुभवों के आधार पर आगे बढ़ते हैं, वे लाभ तो उठाते हैं पर यह अनुभव बड़ी देर में प्राप्त होता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...