बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

पहला विश्वयुद्ध1……एक करोड़ मारे गए और…!! मानवता तबाह हो गयी..!!

पहला विश्वयुद्ध

1……एक करोड़ मारे गए और…!!

पहला विश्वयुद्ध पूरी दुनिया को पहली बार दो स्पष्ट खेमों में बाँटने के लिए जाना जाता है। इसके बाद विश्व परिदृश्य ठीक वैसे ही बदल गया जैसे भूगर्भीय हलचलों के बाद धरती का स्वरूप बदल जाता है। कुछ भी अछूता नहीं रहा इस महायुद्ध से। राजनीति व अर्थशास्त्र से लेकर सामाजिक संबंध और कला तक, हर क्षेत्र में जबरदस्त परिवर्तन आए। ऑस्ट्रो-हंगेरियन व ओटोमन साम्राज्य नेस्तनाबूद हो गए, रूस में बोल्शेविकों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया, अमेरिका एक मजबूत विश्व शक्ति के रूप में उभरा। वंश के वंश परिदृश्य से गायब हो गए।

यहाँ तक कि इस महायुद्ध का स्वरूप तक पहले के युद्धों के मुकाबले बदला हुआ था। टैंकों, जहरीली गैसों, हवाई बमबारी का इस्तेमाल पहली बार हुआ और करोड़ों लोग इसका शिकार हुए।

1914 तक यूरोप विश्व-विजय की स्थिति में था। विश्व की वित्तीय व्यवस्था, उद्योग और व्यापार पर 54 करोड़ की आबादी वाले यूरोप का आधिपत्य था। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी उस समय कर्ज देने वाले सबसे बड़े देश थे और अमेरिका सबसे बड़े कर्जदार देशों में शामिल था। संचार के सभी प्रमुख साधनों पर यूरोप का नियंत्रण था। दुनिया के कुल औद्योगिक उत्पादन में यूरोप की हिस्सेदारी तीन चौथाई थी।

लेकिन 1918 में युद्ध समाप्त होने के बाद नक्शा बदल चुका था। यूरोप तबाह हो गया। करीब 40 लाख औरतें विधवा हो गईं। एक करोड़ बच्चे अनाथ हो गए। पश्चिमी यूरोप तो सिर्फ बूढ़ों का बनकर रह गया। भौगोलिक सीमाएँ बदल गईं और अमेरिका विश्व परिदृश्य पर एक नई ताकत के रूप में उभरा।


2. तब तो जिंदगी अभिशाप बन गई थी

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मोर्चे पर लड़ने वाले सैनिकों को सबसे ज्यादा दिक्कतें पेश आईं। कई मोर्चों पर सैनिकों को घुटने भर पानी के बीच खड़े होकर युद्ध करना पड़ा। कीचड़ और चूहों के आतंक के चलते बंकरों में क्षण भर रहना मुश्किल हो जाता था। घायलों को सहायता पहुँचने में भी बहुत दिक्कत आती थी।

बंकर से बाहर निकलकर दुश्मन पर हमला करने का मतलब ही था जान से हाथ धोना, क्योंकि दुश्मन बहुत ही कम दूरी पर डेरा डाले रहता था। बंकर के ठीक बाहर लगे कंटीले तार ही दुश्मन से बचने में मदद करते थे। बाद में जहरीली गैस को घातक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के चलते सैनिकों को गैस मास्क भी पहनना पड़ता था। पीठ पर भोजन और दवाइयाँ कम से कम और गोलियाँ अधिक से अधिक लादी जाती थीं।

कुल मिलाकर दोनों पक्षों के सैनिकों के लिए स्थितियाँ प्रतिकूल ही थीं। लड़ाई के लंबा खिंचते जाने की वजह से देशभक्ति का जज्बा भी कमजोर पड़ गया और सैनिकों का उत्साह जाता रहा।

लेकिन वे ऐसे चक्रव्यूह में फँस चुके थे जहाँ से लौटना नामुमकिन था। उनके पास बस एक ही रास्ता था और वह था लड़ते-लड़ते मर-खप जाने का।

तमाम दिक्कतों के बावजूद दोनों पक्षों के सैनिकों ने मरते दम तक लड़ाई लड़ी और अपने कर्तव्यों का पालन किया। इतिहासकारों और रक्षा-विशेषज्ञों का भी मानना है कि जितनी तकलीफें प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान आम सैनिकों ने उठाईं, शायद ही किसी लड़ाई में सैनिकों को उतनी दिक्कतें पेश आई होंगी।

जो सैनिक घर लौटे, उनके लिए सहज जीवन जीना दूभर हो गया। वे स्वाभाविक ढंग से जीना भूल गए थे। कईयों को गंभीर बीमारियाँ हो गई थीं। कुछ ‘शेल शॉक’ से प्रभावित थे। शेल शॉक युद्ध से जनित बीमारी थी, जिसके प्रभाव में सैनिक या तो याददाश्त ही खो देते थे या फिर दृष्टि अथवा सोचने-समझने की शक्ति।

कुल मिलाकर उनकी दशा शोचनीय हो गई थी। जिंदा बच जाना भी उनके लिए अभिशाप बन गया था।


3. कुछ ऐसे शुरू हुआ यह महायुद्ध-

28 जुलाई को रूस नेआस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ अपनी सेना लगा दी। इसी दिन आस्ट्रियाई सेनाओं ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड पर बमबारी की। 31 जुलाई को रूस की सेनाओं के मोर्चे पर पहुँचने की खबर जर्मनी पहुँची। जर्मनी ने माँग की कि रूस अपनी सेनाओं को रोके। उसने फ्रांस से वचन देने को कहा कि रूस और जर्मनी के बीच युद्ध की स्थिति आने पर वह (फ्रांस) तटस्थ रहेगा। जबकि फ्रांस और रूस के बीच संधि थी कि संकटग्रस्त पक्ष पर वे एक-दूसरे की मदद करेंगे। 

लिहाज़ा, फ्रांस ने जर्मनी को नकारात्मक जवाब दिया। फ्रांस को मजा चखाने के लिए जर्मनी ने उस पर हमला करने की योजना बनाई, लेकिन इसके लिए उसे बेल्जियम को पार करना था। उधर ब्रिटेन ने कहा कि जर्मनी और फ्रांस दोनों ही 1839 की संधि को मानकर पूरी तरह बेल्जियम की तटस्थता का सम्मान करे। फ्रांस ने तो ऐसा करने का आश्वासन दिया लेकिन जर्मनी ने इसे ठुकरा दिया।

1 अगस्त को ब्रिटेन ने  जर्मनी को औपचारिक चेतावनी दी कि वह बेल्जियम की तटस्थता के अनादर को वह मूक दर्शक बन कर देखता नहीं रहेगा। अगले दिन जर्मनी सेनाएं लक्जमबर्ग पहुंच गईं और इसके बाद जर्मन और फ्रेंच सेनाओं के बीच अलसासे में झड़पें शुरू हो गईं। इस बीच जर्मनों ने फ्रेंच चुनौती का जवाब देने के लिए बेल्जियम से फ्रांस पहुंचने का रास्ता मांगा।

3 अगस्त को बेल्जियम ने जर्मनी का आग्रह ठुकरा दिया और जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की खुली घोषणा कर दी। इससे पहले 2 अगस्त को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एस्क्विथ ने सेनाओं को मोर्चे पर लगाने संबंधी आदेश जारी कर दिए थे। 

4 अगस्त को जर्मनी में बेल्जियम पर कब्जा कर लिया ब्रिटेन ने जर्मनी को चेतावनी दी कि वह बेल्जियम से अपनी फौज तुरंत वापस बुलाए लेकिन इसका कोई औपचारिक जवाब जर्मनी नहीं दिया।

लिहाज़ा 4 अगस्त की आधी रात को ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इस तरह शुरू हुआ इस मानव सभ्यता का पहला विश्व युद्ध।


ब्रिटेन के युद्ध में कूदते ही जापान भी उसकी तरफ से युद्ध में आ गया और उसके उपनिवेश भी युद्ध में शामिल हो गए। इसके कुछ दिनों बाद ही तुर्की जर्मनी की तरफ से युद्ध में कूद पड़ा। 1915 में इटली ने भी आस्ट्रिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 1916 में रूमानिया भी आस्ट्रिया, जर्मनी और तुर्की के साथ आ गया। अमेरिका और चीन भी 1917 में जर्मनी के खिलाफ मैदान में उतर पड़े।

चूँकि सारे यूरोपीय देश युद्ध में कूद पड़े थे, लिहाजा उनके उपनिवेश देशों के सैनिक भी मोर्चों पर आ गए। इस विश्व युद्ध में जापान, आस्ट्रिया, हंगरी तथा तुर्की को धुरी राष्ट्र और ब्रिटेन, फ्रांस, रूस व जर्मनी के खिलाफ लड़ने वाले अन्य देशों को मित्र देश कहा गया।

यह विश्व युद्ध मुख्य तौर पर दो मोर्चों (पश्चिमी व पूर्वी) पर लड़ा गया। जर्मनी और रूस की सीमा को पूर्वी मोर्चा और बेल्जियम व लक्जमबर्ग से मिलने वाली जर्मन सीमा को पश्चिमी मोर्चा कहा गया। इन मोर्चों के अलावा भी कई स्थानों पर भयानक लड़ाइयाँ हुई।

20वीं सदी के शुरुआती दिनों में यूरोप में अंदर ही अंदर तनाव बना हुआ था। 1909-10 में ब्रिटेन संवैधानिक संकट का शिकार हुआ। 1911 में वहाँ औद्योगिक अशांति फैली और नयी जर्मनी 1912 में आयरलैंड गृहयुद्ध का शिकार हो गया। रूस और जापान 1904 में लड़ाई लड़ चुके थे। 1911 में ब्रिटेन और जर्मनी की सेनाएँ भी आपस में आमने-सामने टकरा चुकी थीं।

उधर, ऑस्ट्रिया में ऑस्ट्रिया-हंगेरियन साम्राज्यवाद को चुनौती मिल रही थी। जून, 1914 में ऑस्ट्रिया-हंगेरियन साम्राज्य के राजकुमार फर्डिनांड व उनकी पत्नी की एक सर्बियाई ने हत्या कर दी। ऑस्ट्रिया-हंगेरियन सरकार ने सर्बिया को मजा चखाने की योजना बनाई और जर्मनी ने इस बात पर उसे अपना समर्थन देने का वादा किया।

23 जुलाई को सर्बिया को लिखित चेतावनी दी गई, जिसमें कुछ शर्तें रखी गई थीं। ऑस्ट्रिया-हंगेरियन सरकार ने सर्बिया में 48 घंटे के भीतर इसका जवाब देने को कहा। रूस उन दिनों बाल्कन देशों में राष्ट्रवादी आंदोलनों का संरक्षक बना हुआ था।

सर्बिया ने रूस की सलाह पर दो को छोड़कर बाकी सभी शर्तें मान लीं। सर्बिया ने कहा कि ये दो शर्तें उसकी संप्रभुता पर सीधा हमला हैं, लिहाजा इन्हें वह नहीं मानेगा। इसके बाद ऑस्ट्रिया ने अपनी सेनाएँ सर्बियाई सीमा पर भेज दीं और 28 जुलाई को सर्बिया पर हमला कर दिया।

4. पश्चिमी मोर्चे में तो जर्मनी मजबूती से आगे बढ़ा था

वर्ष 1914 में जर्मनी के खिलाफ फ्रांस का पहला सैन्य अभियान हमले की रणनीति पर आधारित था। जर्मन सेना लक्जमबर्ग व बेल्जियम के रास्ते जाकर फ्रांस में घुस चुकी थी और उन्होंने मल हाउस नाम के शहर पर कब्जा भी कर लिया था। गजब के आत्मविश्वास से भरी हुई फ्रेंच सेना ने मलहाउस को मुक्त भी करालिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें अपने कदम वापस खींचने पड़े यह लड़ाई 9 अगस्त से 21 अगस्त तक चली और उसको लॉरेंस की लड़ाई का नाम दिया गया।

जर्मनी ने रूसी सीमा अर्थात पूर्वी मोर्चे पर सेना की कुछ ही डिवीजन तैनात की थी और उसे पूरा भरोसा था कि वह बेल्जियम की ओर से पूरी ताकत से फ्रांस में घुस जाएगा और कुछ ही हफ्ते में यह लड़ाई समाप्त हो जाएगी,लेकिन बेल्जियम की तरफ से मिले प्रतिरोध के चलते उसकी योजना गड़बड़ा गई। बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मन सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की लेकिन 17 अगस्त 1914 को जर्मन सेनाओं ने बेल्जियम के आखिरी लीग के किले पर कब्जा कर लिया जर्मन सेनाओं ने बेल्जियम लक्जमबर्ग की तरफ से पश्चिम का रुख किया। फ्रेंच सेना ने जर्मन सेना पर खूब हमले किए और आखिर में जोखिम उठाते हुए घेराबंदी की भी कोशिश की। जापान ने 23 अगस्त 1994 को जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और जर्मन कब्जे वाले किआओ चाऊ को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन पश्चिमी मोर्चे पर जर्मन सेनाएँ आगे ही बढ़ती जा रही थी। 1 सितंबर को जर्मन सेनाएँ पेरिस से सिर्फ 10 मील  की दूरी पर थी लेकिन दो सैनिक टुकड़ियों को पूर्वी मोर्चे पर भेजे जाने फ्रांस में कब्जा किए गए माबेग शहर में तीन टुकड़ियों की तैनाती के चलते पेरिस की तरफ मार्च कर रही जर्मन टुकड़ी कमजोर पड़ चुकी थी, लिहाजा जर्मन सेनाओं  पेरिस पर धावा बोलने की जगह पूर्वोत्तर का रुख किया फ्रेंच सैनिकों ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए जर्मन सेना पर हमला बोल दिया। इस तरह 4 सितंबर को मार्ने का निर्णायक युद्ध शुरू हुआ। 

11 अक्टूबर को जर्मन सेनाओं ने अपनी पोजीशन बदलते हुए लिली शहर पर कब्जा कर लिया जनवरी 1915 में जर्मनी ने ब्रिटेन पर हवाई बमबारी की। इसी साल पश्चिमी मोर्चे पर खंदक युद्ध शुरू वाईप्रस के पास ब्रिटेन को धुरी राष्ट्रों की सेनाओं के साथ लड़ते हुए भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस लड़ाई में करीब चार लाख लोग मारे गए। 

बाद में इटली ने कैपोरेटो में ऑस्ट्रिया को हरा दिया। इस बीच अमेरिका ने भी मित्र राष्ट्रों के साथ युद्ध में उतारने का फैसला किया। 20 नवंबर को ब्रिटेन की सेना ने 400 टैंकों के साथ पश्चिमी मोर्चे पर अंतिम निर्णायक हमला किया और यहीं से मित्र राष्ट्रों का दबदबा बढ़ता चला गया। 1918 की शुरुआत में ब्रिटेन की नौसेना ने जर्मनी के पनडुब्बी बेड़े पर हमला किया। इस हमले से जर्मनी के हौसले पस्त हो गए लेकिन फिर भी जर्मनी पश्चिमी मोर्चे पर एक बार फिर पूरा जोर लगाए हुए था लेकिन मित्र राष्ट्रों की संयुक्त सेनाओं ने जर्मनी के छक्के छुड़ा दिए और इसी के बाद शुरू हो गया हथियार डालने का सिलसिला।

5. पूर्वी मोर्चा भी कम भयावह नहीं था।

रूसी सेना बहुत विशाल थी, उसे ‘स्टीम रोलर’ कहा जाता था। उस समय यह माना जाता था कि यदि स्टीम रोलर आगे बढ़ने लगे तो उसे रोकना बहुत ही मुश्किल काम होगा।

अगस्त के आखिर में दो विशाल रूसी सैन्य टुकड़ियाँ जर्मन कब्जे वाले पूर्वी प्रशिया में घुसकर जर्मनी में आतंक का माहौल बनाने लगीं। इसका उद्देश्य साफ था कि जर्मनी को इस पूर्वी मोर्चे पर अपनी ताकत झोंकनी पड़ेगी और इससे फ्रांसीसी सेनाओं पर पड़ने वाला दबाव कम होगा।

रूसी सेनाएँ जिस तेजी से आगे बढ़ रही थीं, उसे देखते हुए जर्मन सेना को विस्तुला छोड़ने का फैसला करना पड़ा। टानेनबर्ग में 27 से 30 अगस्त तक रूसी सेना का सफाया कर दिया गया। सितंबर में पूर्वी प्रशिया से रूसी सेना को खदेड़ा जा चुका था।

उधर रूसी सेना गैलेसिया तक बढ़ चुकी थी और उसने लैमबर्ग पर कब्जा कर लिया था। 6 दिसंबर को लोज जर्मन कब्जे में आ गया। उधर तुर्की से जर्मनी का गुप्त समझौता हो चुका था। 2 नवंबर को तुर्की का ऑटोमन खलीफा भी रूस के खिलाफ आ गया। उसने जेहाद का ऐलान कर दिया।

सर्ब सेनाओं ने बेलग्रेड से ऑस्ट्रिया को खदेड़ दिया। ऑस्ट्रिया व जर्मनी की संयुक्त सेना ने गैलेसिया पर हमला बोला और अगले दो-तीन महीनों में पोलैंड को भी रौंद डाला।

4 जून, 1916 को रूस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया, लेकिन इसमें रूस को मुँह की खानी पड़ी। उसके 10 लाख सैनिक मारे गए और अंत में रूसी कमांडरों को सैनिकों को वापस आने का आदेश देना पड़ा।

1917 में रूस में जार का तख्ता पलट दिया गया। बोल्शेविकों की सरकार बनी और दिसंबर आते-आते जर्मनी व रूस के बीच युद्ध रोकने पर सहमति हो गई।

6. युद्ध खत्म और शांति समझौतों का दौर शुरू-: 

महायुद्ध लगातार लंबा खिंचता जा रहा था। दूसरी ओर जर्मन सेना बुरी तरह थक चुकी थी। असंतोष अपने चरम पर था। अगस्त, 1918 तक मित्र देशों ने जर्मन सेनाओं को लगभग हर मोर्चे पर पीछे धकेल दिया। अक्टूबर आते-आते ऑस्ट्रिया-हंगरी-तुर्क हार मान चुके थे।

अंततः11 नवंबर, 1918 को जर्मनी को युद्ध विराम की घोषणा करने को मजबूर होना पड़ा। इसके बाद शुरू हुआ शांति समझौतों का एक लंबा दौर।

मित्र देशों की पूरी कोशिश रही कि जर्मनी की कमर इस कदर तोड़ दी जाए ताकि आगे वह सिर ऊंचा न कर सके। 

28 जून, 1919 को जर्मनी और मित्र देशों ने वर्साय में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते में जर्मनी को अपने सभी उपनिवेश छोड़ने, अपनी कुछ भूमि मित्र देशों को देने, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई करने और अपनी सेना का आकार सीमित रखने को कहा गया।

इस समझौते के बाद यूरोप का नक्शा बदल गया। 1919 में ही लीग ऑफ नेशंस की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य दुनिया में शांति बनाए रखना और आपसी मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाना था।

लेकिन अमेरिका ने न तो वर्साय संधि को अपनी मंजूरी दी और न ही लीग ऑफ नेशंस में वह शामिल हुआ। 

इस तरह लीग ऑफ नेशंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालाँकि, इसने छोटे-मोटे झगड़े जरूर सुलझाए। जैसे कि 1931 में जापान द्वारा चीन पर कब्जे का मामला और 1935 में इटली द्वारा इथियोपिया पर अतिक्रमण का मामला, लेकिन लीग इन्हें पूर्णतःहल नहीं कर पाया।

लीग 1939 में द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने तक औचित्यहीन और मृतप्रायः हो गया थाऔर आगे चलकर 1946 में इसे भंग कर दिया गया,क्योंकि प्रमुख मुद्दों पर यह बे-असर ही रहा।


7.युद्ध के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव


युद्ध के भयानक सामाजिक व आर्थिक प्रभाव भी सामने आए। युद्ध के दौरान यूरोप में सैन्य साज-सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों के अलावा सभी फैक्ट्रियाँ बंद हो गई थीं। पुरुषों को मोर्चे पर भेज दिया गया और सैन्य फैक्ट्रियों में महिलाओं को काम पर लगाया गया। यह एक जबरदस्त सामाजिक बदलाव की शुरुआत थी।

यहीं इस धारणा ने व्यापक जोर पकड़ा कि पुरुषों के एकाधिकार वाले क्षेत्र में महिलाएं भी दखल दे सकती हैं और उसके साथ ही स्त्री पुरुष संबंध भी बदलने लगे। नतीजा यह रहा कि कई देशों में महिलाओं को मताधिकार मिल गया। डेनमार्क ने 1915 में,नीदरलैंड और रूस ने 1917में, ऑस्ट्रिया,ब्रिटेन चेकोस्लोवाकिया पोलैंड और स्वीडन ने1918 में, जर्मनी और लक्ज़मबर्ग ने 1919 में और अमेरिका ने 1920 में महिलाओं को मताधिकार देदिया।

दूसरी तरफ युद्ध के वजह से मुद्रास्फीति बढ़ी, काम करने वालों की संख्या कम रह गई। फ्रांस में सुरसा की भांति बढ़ती मुद्रा स्फीति ने लोगों की बचत को कौड़ियों में बदल दिया। जर्मनी और इटली की क्रय शक्ति गिरकर एकदम नीचे आ गई। 1920 की शुरुआत में ब्रिटेन में श्रमिक असंतोष उभरा और यूरोप में पुरुषों की पूरी की पूरी पीढ़ी लगभग समाप्त ही हो गयी। 

करीब 1 करोड लोग मारे गए और उसके दुगने घायल हो गए और उसमें से एक तिहाई किसी काम के लायक नहीं बचे। 40 लाख महिलाएं विधवा हो गई और करीब 1 करोड़ बच्चे अनाथ हो गए। पश्चिमी यूरोप एक तरह से बूढ़ों की जमीन बनकर रह गया इसके बहुत भयावह आर्थिक नतीजे भी निकले। 


7. पूर्वी मोर्चा भी कम भयावह नहीं था

रूसी सेना बहुत विशाल थी, उसे ‘स्टीम रोलर’ कहा जाता था। उस समय यह माना जाता था कि यदि स्टीम रोलर आगे बढ़ने लगे तो उसे रोकना बहुत ही मुश्किल काम होगा। अगस्त के आखिर में दो विशाल रूसी सैन्य टुकड़ियाँ जर्मन कब्जे वाले पूर्वी प्रुसिया में घुसकर जर्मनी में आतंक का माहौल बनाने लगीं।

इसका उद्देश्य साफ था कि जर्मनी को इस पूर्वी मोर्चे पर अपनी ताकत झोंकनी पड़ेगी और इससे फ्रांसीसी सेनाओं पर पड़ने वाला दबाव कम होगा।

रूसी सेनाएँ जिस तेजी से आगे बढ़ रही थीं, उसे देखते हुए जर्मन सेना को विस्तुला छोड़ने का फैसला करना पड़ा। टानेनबर्ग में 27 से 30 अगस्त तक रूसी सेना का सफाया कर दिया गया। सितंबर में पूर्वी प्रशिया से रूसी सेना को खदेड़ा जा चुका था।

उधर रूसी सेना गैलेसिया तक बढ़ चुकी थी और उसने लैमबर्ग पर कब्जा कर लिया था। 6 दिसंबर को लोज जर्मन कब्जे में आ गया। उधर तुर्की से जर्मनी का गुप्त समझौता हो चुका था। 2 नवंबर को तुर्की का ऑटोमन खलीफा भी रूस के खिलाफ आ गया। उसने जेहाद का ऐलान कर दिया।

सर्ब सेनाओं ने बेलग्रेड से ऑस्ट्रिया को खदेड़ दिया। ऑस्ट्रिया व जर्मनी की संयुक्त सेना ने गैलेसिया पर हमला बोला और अगले दो-तीन महीनों में पोलैंड को भी रौंद डाला।

4 जून, 1916 को रूस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया, लेकिन इसमें रूस को मुँह की खानी पड़ी। उसके 10 लाख सैनिक मारे गए और अंत में रूसी कमांडरों को सैनिकों को वापस आने का आदेश देना पड़ा।

1917 में रूस में जार का तख्ता पलट दिया गया। बोल्शेविकों की सरकार बनी और दिसंबर आते-आते जर्मनी व रूस के बीच युद्ध रोकने पर सहमति हो गई।

8. सोम की लड़ाई

मित्र देशों ने 1 जुलाई, 1916 को फ्रांस की सोम नदी के मोर्चे पर जर्मनी का मुकाबला करने का प्रयास किया। लगभग चार महीने तक भीषण युद्ध चला।

इस मोर्चे पर रणनीति के तहत खंदक बनाए गए थे। लेकिन इस रणनीति का कोई फायदा नहीं मिला, बल्कि नुकसान ही हुआ। सोम का यह मोर्चा ब्रिटेन के लिए काफी अशुभ साबित हुआ। यहाँ एक ही दिन में ब्रिटेन के लगभग 60 हजार सैनिक खन्दक रणनीति का शिकार होकर मौत के मुँह में समा गए।

इन खंदकों में सैनिकों का जीवन बहुत ही यातनामय था। दोनों ही पक्षों के सैनिकों को यह यातना सहनी पड़ी। इस रणनीति के पीछे जो सोचा गया था, वास्तविकता ठीक उसके विपरीत निकली।

भारी संख्या में सैनिकों की मौत के बाद ब्रिटेन और ज्यादा आक्रामक हो गया। इस युद्ध में उसने टैंक उतार दिए और इसी के साथ तस्वीर भी बदल गई।

इस युद्ध में करीब 10 लाख लोग मारे गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

जब एक बालक ने एक उंगली पर पर्वत उठा लिया

*जब एक बालक ने पूरा पर्वत उँगली पर उठा लिया* 🪔🚩(इन्द्र की पूजा की जगह उस पर्वत की पूजा का सुझाव जो सचमुच भरण करता था, देवराज क...