रविवार, 27 जनवरी 2019

कितना जानते है हम अपने धर्म-संस्कृति को😊.....(1)

यहां आपसे कुछ प्रश्न पूछे जा रहे हैं, वो भी काव्य पंक्तियों के माध्यम से...!! आप स्वयं के सांस्कृतिक स्वरूप से कितने परिचित हैं, इसको यहाँ जांच सकते हैं।
सम्पूर्ण उत्तरों को जानने के लिए कृपया ब्लॉग पर जाएं। आपकी प्रतीक्षा रहेगी......😊😊😊!!
******************************************
1. अर्थ खालसा का बतलाओ तथा 2.पंच प्यारे थे कौन ?
3. नवद्वीप के सूर्य कहाये, नाम बताओ रहो न मौन।।
4. पंचम गुरु सिखों के वे, जो हुए हिंदू हित मैं बलिदान?
5. कहां जन्म गुरु नानक का और 6.महावीर का परिनिर्वाण।।
7. किसकी सत्वपरीक्षा में तीनों ही देव हुए असफल?
8. रवि तनया हैं कौन 9.कहां से आता निर्मल गंगाजल?
10.निज वचनों की रक्षा के हित सहे जगत में कष्ट अपार।            राजा थे पर करी चाकरी बिखर गया सारा परिवार??
11. जन्म लिया पटना में एवं नांदेड़ में आया अंत!
      हिंदू हित में जिए मरे, जग में व्यापक है कीर्ति अनंत?? 12.ध्रुव के माता-पिता कौन थे? 13. कौन बुद्ध की थी माता   14.कौन पिता प्रभु महावीर के 15. त्रिशला से था क्या नाता? 16.हिजरी किसका वर्ष तथा 17. क्यों है प्रसिद्ध गंगासागर? 18.सागर मंथन हेतु बने जो रस्सी, कहो कौन विषधर?? 19.गुरुद्वारा बंगला साहिब में किस गुरु ने प्राणों को त्यागा? 20.चौक चांदनी से किसका सिर भाई जैता लेकर भागा?21.गुरुद्वारा हुजूर साहिब में किस गुरु का अंतिम विश्राम? 22.गुरु-सुत हत्यारा वजीर खान किसने कीन्हा काम तमाम??
23.शीश हीन किसकी काया संग, भागा लक्खी बंजारा।
24. कहां किया संस्कार आखिरी ,कौन नाम है गुरुद्वारा??25.कौन सर्प था जो अपनी मां से करता था इतना प्यार?            महायुद्ध में अर्जुन से भी लड़ने को जो था तैयार??
26. ब्रम्ह यज्ञ की भूमि और जो नाना साहब की पहचान।             वर्तमान में है बिठूर,प्राचीन नाम से क्यों अनजान??
 27.यहां संत रामानुज ने था पाया ब्रह्म तत्व का ज्ञान।
      दक्षिण की नगरी बतलाओ मंदिर हैं इसकी पहचान??

******************************************
उत्तर-: 1.शिष्य
2.भाई साहिब सिंह, भाई धरम सिंह, भाई हिम्मत सिंह, 
   भाई मोहकम सिंह और भाई दया सिंह 
3.चैतन्य महाप्रभु
4.गुरु अर्जुनदेवजी
5.ननकाना साहिब (वर्तमान पाकिस्तान)
6.पावा पुरी
7.सती अनुसुइया
8.यमुना
9.गोमुख ( गंगोत्री)
10.राजा हरिश्चन्द्र
11. गुरु गोविंद सिंह
12.सुनीति-उत्तानपाद
13.महामाया देवी
14. सिद्धार्थ
15. माता-पुत्र का
16. मुस्लिम मतावलंबियों का
17.गंगा जी का मुहाना
18.वासुकि
19. गुरु हरगोविंद जी
20. गुरु तेग बहादुर जी
21.  गुरु गोविंद सिंह जी
22. बंदा वैरागी माधो दास
23. गुरु तेग बहादुर जी
24. गुरुद्वारा रकाब गंज ( दिल्ली)
25.अश्वसेन
26. ब्रह्मावर्त
27. कांची पुरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...