सोमवार, 21 जनवरी 2019

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...!!😊 सेवा साधना समर्पण...!!😊(भाग-7)

1.
* वरिष्ठ अधिकारियों का आचरण और व्यवहार ही बस्तुतः कार्य विस्तार का आधार होता है |
एसा ही १९४५ का एक अद्वितीय प्रसंग है |

माननीय एकनाथ जी रानाडे ब्यावरा प्रवास पर पधारने बाले थे | शुजालपुर का कार्यक्रम पूर्ण करके ब्यावरा जाने के लिये जब वे बस स्टेंड पहुंचे तो मालूम हुआ कि बस निकल चुकी है तथा अब कोई साधन नही है |
उन दिनों आज की तरह आवागमन के पर्याप्त साधन नही थे | शुजालपुर के कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया कि एकनाथ जी शुजालपुर ही रुक जाएँ | किन्तु एकनाथ जी इसे कैसे स्वीकार करते ? उनके आगमन की सूचना हो जाए और वे नहीं पहुंचें, यह उन्हें गवारा नही था |
उन्होंने एक कार्यकर्ता से साईकिल ली और उससे ही ब्यावरा तक की यात्रा की |

2.
* प्रचारकों को कई बार मजेदार अनुभवों से गुजरना पड़ता है |
एसा ही एक अनुभव श्री कमलाकर शुक्ल को राजगढ़ प्रचारक के रूप में अपने प्रथम जीरापुर प्रवास में हुआ |
वे सदा खादी का सफ़ेद धोती कुरता व जाकेट पहनते थे | इसी वेश में जब वे उज्जैन से जीरापुर जाने को निकले तो संयोग से बस की पहली सीट पर जगह मिली |
 मार्ग में जब छापीहेडा कस्वा आया तब बस रुकते ही कुछ लोग हार फूल माला लेकर बस में चढ़े और अभिवादन करते हुए शुक्ला जी को मालाएं पहना दीं |
पहले तो इन्हें आश्चर्य हुआ क्योंकि यह सब संघ की परंपरा में नही था, किन्तु फिर सोचा शायद पहली बार आने के कारण यह सत्कार हो रहा है |
वे शांत भाव से स्वागतकर्ताओं के साथ चल दिए | किन्तु जब उन्हें एक मंच पर ले जाकर बैठाया गया तब उनका माथा ठनका तथा उन्होंने एक कार्यकर्ता को बुलाकर पूछा | तब स्थिति स्पष्ट हुई और मालूम हुआ कि वे लोग इन्हें कांग्रेस का एक नेता समझकर ले आये थे | तब बहां से निकलकर दूसरी बस पकड़कर कमलाकर जी जीरापुर पहुंचे |


3.
* संघ कार्य के कारण समाज जीवन में स्वतः परिवर्तन हो जाता है, इसका उदाहरण है सारंगपुर की यह घटना |

तहसील के मंडावता खंड में १००० आवादी का एक गाँव है झिरी | यहाँ संघ की अच्छी शाखा चलती थी |
 गाँव में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए स्वयंसेवकों ने प्रयत्न कर नलकूप खुदबाने तथा नलों द्वारा घर घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की |
गाँव में गन्दगी वा कीचड़ ना हो इसलिये जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई | इतना ही नहीं तो घरों से निकले हुए पानी को नालियों द्वारा खेतों तक पहुंचाया गया |
जिस खेत को यह पानी दिया जाता उससे इस पानी का भी शुल्क बसूला जाता | कोई व्यक्ति अगर व्यवस्था भंग करता तो उस पर जुर्माना भी लगता | सब लोग स्वेच्छा से इस व्यवस्था का पालन करते हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...