बुधवार, 29 मई 2024

प्रभात किरण (20)मनुष्य अपने मन में स्वयं को जैसा मान बैठा है, वस्तुतः वह वैसा ही है।

आप एकांत में अपना क्या, किस रूप में (देवता या राक्षस) मूल्यांकन करते हैं ? अपने को क्षुद्र मानते हैं अथवा महान ? जैसा आप अपने को मान बैठे हैं, वस्तुतः वैसे ही आप हैं और दुनिया भी आपको वैसा ही मानेगी। उसी कसौटी पर सदा आपको कसती रहेगी । 

बुराइयों को त्यागने का अमोघ उपाय यह है कि हम एकांत में अपने चरित्र, स्वभाव और शरीर की अच्छाइयों एवं श्रेष्ठ गुणों का ही चिंतन करें और दिव्यताओं की अभिवृद्धि करते रहें ।अपने लिए हमें वही मूल्य संसार और समाज से प्राप्त होता है, जिसका हम दृढ़ इच्छाशक्ति से दावा करते हैं । जो मूल्य निर्धारित करें, वैसी ही दिव्यताएँ और शक्तियाँ प्राप्त करने का प्रयत्न भी करें । मनुष्य अपने मन में स्वयं को जैसा मान बैठा है, वस्तुतः वह वैसा ही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...