शुक्रवार, 31 मई 2024

प्रभात किरण (21)मन को सृजनात्मक रूप शिक्षित करेंगे तो जीवन फूलों की सेज प्रतीत होगा

आप कभी-कभी अपने गुणों, अपनी विलक्षण प्रतिभा, अपनी विशेष ईश्वरीय देन के बारे में खूब सोचा कीजिए। त्रुटियों की उपेक्षा कर श्रेष्ठताओं की सूची बनाइए। उन्हीं पर विचार और क्रियाएँ एकाग्र कीजिए। यह अपनी श्रेष्ठताएँ विकसित करने का मनोवैज्ञानिक मार्ग है। आपको अपनी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक तथा अनेक शक्तियों का ज्ञान नहीं है । आप नेत्रों पर पट्टी बाँधे अंधाधुंध आगे मार्ग टटोल रहे हैं। अपनी शक्तियों के प्रति अज्ञानता में आपका बहुमूल्य समय नष्ट हो गया है। यदि आप अपनी गुप्त शक्तियों के अनुसार अपने मन को सृजनात्मक रूप शिक्षित करेंगे तो जीवन फूलों की सेज प्रतीत होगा और अनेक कार्य अपने आप पूर्ण होने लगेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...