सोमवार, 3 जून 2024
प्रभात किरण (23)निराशा, अविश्वास, चिंता और शोक इत्यादि हमारी अवांछनीय और दुर्बलता पैदा करने वाली मनःस्थितियाँ हैं।
"मैं यह कार्य नहीं कर सकता", इस गलत संकेत के कारण आप अंदर ही अंदर एक प्रकार की कमजोरी का अनुभव करेंगे। शरीर पीला पड़ जाएगा, इंद्रियाँ जवाब देने लगेंगी, कंधे झुक जाएँगे, कमर में दरद मालूम होगा, सारी शक्तियाँ क्षय हो जाएँगी। आपको अंदर ही अंदर ऐसा लगेगा कि न जाने क्यों शरीर और मन गिरा-गिरा सा लग रहा है। काम में तबीअत नहीं है । निराशा, अविश्वास, चिंता और शोक इत्यादि हमारी अवांछनीय और दुर्बलता पैदा करने वाली मनःस्थितियाँ हैं। अपने प्रति अविश्वास का एक विषैला शब्द या वाक्य मानसिक संस्थान में ही गड़बड़ी नहीं मचाता, बल्कि पूरे शरीर पर और विशेषतः हमारे हृदय पर दूषित प्रभाव डालकर उसे कमजोर बना देता है । इससे शरीर के सभी कार्यों में आंशिक शिथिलता आ जाती है ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
समाचार का व्रत रखिए
आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...
-
वन्दे मातरम...💐💐☺️ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर भारत माता को समर्पित यह घनाक्षरी श्रृंखला आगामी 75 दिनों तक चले...
-
आत्मबोध के लक्ष्य में हमारे सामने आनेवाली सबसे बड़ी बाधा अहं है। जब हम भौतिक अर्थ में सफलता प्राप्त करते हैं तो अहं अपने आप पुष्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें