गुरुवार, 13 जून 2024
प्रभात किरण (27)
जो अपनी बेकदरी करते हैं वे पापी हैं, क्योंकि वे परमेश्वरस्वरूप परमात्मा की निंदा करते हैं । कारण! मनुष्य ईश्वर की प्रतिमूर्ति है। ईश्वर में किसी प्रकार की संकीर्णता नहीं है, सीमा बंधन नहीं है, प्रत्युत समृद्धि की विपुल संपदा भरी पड़ी है।ईश्वर का आदेश है कि पूर्ण बनो, जैसा कि मैं हूँ । अतः कभी अपने आप को नीच, दीन, दुखी, दरिद्री, रोगग्रस्त आदि न समझो। प्रत्युत उत्साहपूर्वक गर्व से छाती फुला कर कहो कि प्रत्येक उत्तम वस्तु पर मेरा अधिकार है । कोई मुझसे वह अधिकार हरण नहीं कर सकता । इस प्रकार सुंदर और शिवत्व से परिपूर्ण सुमनोहर वस्तुओं पर केंद्रित करना, विरोध से हटाकर ऐक्य में संलग्न करना, मृत्यु के विचार हटाकर दिव्य जीवन के रहस्य में केंद्रित करना एक बहुत उत्कृष्ट कला है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
समाचार का व्रत रखिए
आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...
-
वन्दे मातरम...💐💐☺️ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर भारत माता को समर्पित यह घनाक्षरी श्रृंखला आगामी 75 दिनों तक चले...
-
आत्मबोध के लक्ष्य में हमारे सामने आनेवाली सबसे बड़ी बाधा अहं है। जब हम भौतिक अर्थ में सफलता प्राप्त करते हैं तो अहं अपने आप पुष्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें