शनिवार, 29 जून 2024

प्रभात किरण (34)सद्भावनापूर्ण व्यवहारयुक्त दूसरे नागरिक ही आपको सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान देने वाले हैं

सद्भावनापूर्ण व्यवहारयुक्त दूसरे नागरिक ही आपको सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान देने वाले हैं। उनके दृष्टिकोण एवं विचारधारा पर आपकी सफलता अवलंबित है। जैसा आपके पड़ोसी, मातहत, अफसर, आस-पास वाले समझते हैं, वैसे ही वास्तव में आप हैं। समाज में आपके एक-एक कार्य की सूक्ष्म अलक्षित तरंगें निकला करती हैं और दूसरों पर प्रभाव डाला करती हैं।भलाई, शराफत, मृदुता का एक बार किया हुआ सद्व्यवहार वह धन है जो रात-दिन बढ़ता है। यदि दैनिक व्यवहार में आप यह नियम बना लें कि हम जिन लोगों के संपर्क में आएँगे, उनमें से छोटे-बड़े सबके साथ सद्भावनायुक्त व्यवहार करेंगे, मधुर भाषण करेंगे, कटुता और आलोचना से बचते रहेंगे, तो आपके मित्र और हितैषियों की संख्या में उत्तरोत्तर अभिवृद्धि होगी ।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...