सोमवार, 1 जुलाई 2024

प्रभात किरण (35)अपनी महानता में सदा विश्वास रखिए। मनुष्य के मन में ऐसी अद्भुत शक्तियों का भंडार है, जिसकी कल्पना स्वयं मनुष्य भी नहीं कर सकता

अपनी महानता में सदा विश्वास रखिए। मनुष्य के मन में ऐसी अद्भुत शक्तियों का भंडार है, जिसकी कल्पना स्वयं मनुष्य भी नहीं कर सकता ।मन की प्रधानता होने के कारण ही इस शरीर का नाम मनुष्य है। विकसित मन वाले व्यक्ति को ही मनुष्य कहना चाहिए। जीवन में प्रत्येक पल पर मन का प्रभाव देखा जाता है। मनुष्य अपने विचारों के कारण ही बंधन अथवा मोक्ष में पड़ता है। विचारों को एक उद्देश्य पर केंद्रित करने से ही शक्ति उत्पन्न होती है। अत: जैसे विचारों का मनन, चिंतन या मन में निवास होगा, वैसी ही इच्छाशक्ति उत्पन्न होगी । यदि आपके विचार नीचे स्तर के, विषय वासना, व्यर्थ खेलकूद, मनोरंजन, सैर-सपाटा, क्षणिक आनंद के हैं, तो शक्ति वैसी ही होगी । जिनके विचार क्षण-क्षण बदलते रहते हैं, वे भला कैसे आगे बढ़ेंगे ?



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...