मंगलवार, 9 जुलाई 2024
प्रभात किरण (39)किसी को प्रशंसा देने से हमें भी प्रशंसा मिलती है और....
किसी को प्रशंसा देने से हमें भी प्रशंसा मिलती है और घृणा, क्रोध, तिरस्कार, कुआलोचना करने से ये ही सब हमें भी प्राप्त होते हैं ।गुणग्राहक बनिए, दूसरों में जो उत्तम बातें हैं उन्हें प्रकट में लाने के लिए आप अवसर खोजते रहिए । तनिक सी गुणग्राहकता से दूसरा व्यक्ति एकदम आपकी ओर आकर्षित हो जाता है । यह एक मनोवैज्ञानिक नियम है कि जब दूसरा देखता है कि आप उसमें दिलचस्पी ले रहे हैं, उसकी महत्ता स्वीकार कर रहे हैं, गुणों की तारीफ कर रहे हैं, तो वह अनायास ही आपसे प्रभावित हो जाता है। संभव है कि कोई किसी समय हतोत्साहित हो रहा हो और आपकी गुणग्राहकता से उसका टूटता साहस पुनः जाग्रत हो जाए। जब हम लोगों का गुणग्राहक दृष्टि से निरीक्षण करने लगते हैं तो हर प्राणी में कितनी ही अच्छाइयाँ दीख पड़ती हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
समाचार का व्रत रखिए
आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...
-
वन्दे मातरम...💐💐☺️ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर भारत माता को समर्पित यह घनाक्षरी श्रृंखला आगामी 75 दिनों तक चले...
-
आत्मबोध के लक्ष्य में हमारे सामने आनेवाली सबसे बड़ी बाधा अहं है। जब हम भौतिक अर्थ में सफलता प्राप्त करते हैं तो अहं अपने आप पुष्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें