शनिवार, 27 जुलाई 2024

प्रभात रश्मि (5) परिचित उदासियों से निपटना

अकसर अपने जीवन के पन्नों को पलटें। आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और बुरा समय भी बीते दिनों की बात बन कर रहजाएगा।

बहुत से दिन ऐसे होते हैं जब हम उस सुपरिचित निराशा का अनुभव करते हैं। ऐसा महसूस करते हैं कि कुछ भी सही नहीं होगा, कि कोई आपकी परवाह नहीं करता। इस स्थिति से कैसे निपटें?

क्या आप जानते हैं कि हम सभी के शस्त्रागार में एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है, जिसे हम शायद ही इस्तेमाल करते हैं। उसका इस्तेमाल हम सिर्फ तभी करते हैं जब बूढ़े हो जाते हैं। वह हमारी स्मृतियों का भंडार है।

अपने खुशहाल दिनों की स्मृतियाँ हमारे मिजाज को खुशनुमा बनाने के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक का काम करती हैं। यदि आप अपनी नौकरी की किसी बात पर निराशा महसूस कर रहे हैं तो उन पलों को याद करें जब आप दिल से प्रसन्न थे। जैसे आपका प्रमोशन या जब आपके बॉस ने किसी काम को अच्छे से करने पर बधाई दी थी।

यदि आप परिवार को लेकर दुःखी हैं तो पुरानी पारिवारिक यादों में लौटें।

आपके आसपास ऐसी लाखों चीजें हो सकती हैं जो आपका मूड सही कर सकती हैं। यदि आपका बेटा जिद्दी है, तो उस दिन को याद कीजिए जब बोर्ड परीक्षा में सफल होने पर उसने आपको  गले से लगाया था। या जब परेशान करनेवाली आपकी बेटी ने आपके साथ समय बिताया था, जब आप एक सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। या ऐसी ही और छोटी-छोटी घटनाएँ।

शायद आपकी स्मृतियाँ अधिक धुँधली हैं या आप वास्तव में इतनी निराशा महसूस कर रहे हैं कि आप अपने उस मित्र के बारे में कुछ भी अच्छा याद नहीं कर पा रहे हैं, जो आपके पीछे आपकी चुगली करता रहा है।

तरीका बदलें और कोई एलबम खोलें। पुरानी तसवीरों से अधिक ताजगी देनेवाली कोई और चीज नहीं होती । चाहे आप अपने मन में घटनाएँ याद न कर पा रहे हों, तसवीरें आपको अनायास झकझोर देती हैं।

अपने जीवन के पलों को याद करते हुए कौन ऐसी छवियों से द्रवित नहीं हो जाएगा? चाहे आप अवसाद महसूस कर रहे हों, ऐसी सुखद स्मृतियाँ उन उदासियों को गायब कर देती हैं और हमारे जीवन में रोशनी ले आती हैं।

दिन का उजाला.....मुझे सूरज के उगने का इंतजार करना है..!!

मुझे एक नए जीवन के बारे में सोचना है...!!

.....और मुझे हार नहीं माननी है..!!

जब भोर होगी, तो आज की रात याद बनकर रह जाएगी....!!

...और एक नया दिन शुरू होगा..!!

इसलिए अकसर अपने जीवन के पन्नों को पलटें। आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और बुरा समय भी बीते दिनों की बात बनकर रह जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...