शनिवार, 28 सितंबर 2024

(2) हममें से प्रत्येक व्यक्ति इस धरती पर एक बेहतर मनुष्य बनने के लिए है

1.यदि आप इस उम्मीद में अपनी खुशी को टालते रहते हैं कि दूसरे बदल जाएँगे, तो आप आजीवन खुशी नहीं पा सकेंगे !!

2.यदि आप दूसरों के बदलने के इंतजार में अपनी खुशी को स्थगित रखेंगे, तो आप जीवित रहते कभी खुश नहीं रह पाएँगे।

3.हममें से प्रत्येक व्यक्ति इस धरती पर एक बेहतर मनुष्य बनने के लिए है और एक सकारात्मक बदलाव हम सब के लिए आपके लिए भी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।
लेकिन जब आप किसी को बदलने का प्रयास करते हैं और असफल हो जाते हैं तो इसका मतलब ये कदापि नहीं है कि आप सारी उम्मीदें छोड़ दें - अपने बॉस से, अपने जीवन साथी से या किसी और से। 
इसका मतलब सिर्फ ये है कि आपको तब तक धैर्य रखने की आवश्यकता है, जब तक उनके दिमाग में सही सॉफ्टवेयर नहीं चलने लगता, और तब तक आपको उनके सकारात्मक बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और किसी के बदलने का इंतजार करते हुए अपनी खुशी पाने का प्रयास करते रहना चाहिए। 
इसका मतलब है — अपने लिए एक जीवन पाना और धैर्यपूर्वक किसी के बदलने का इंतजार करते हुए खुद को भरपूर प्यार और देखभाल देना, क्योंकि आप उसके अधिकारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...