मंगलवार, 24 सितंबर 2024

(81-85) रखें हृदय संवेदना, करें शिष्ट व्यवहार ।

81.रखें हृदय संवेदना, 

करें शिष्ट व्यवहार । 

भावों को सम्मान दें, 

तब पाऐं सत्कार ।। 

शिष्टता को अपनाऐं, 

सभी सेआदर पाऐं । । 


82.यदि गुण दोषों की सदा, 

किया करें हम जांच । 

कैसे छू पाए हृदय, 

नवल नेह की आँच ।। 

दोष से दृष्टि हटाओ, 

सभी के गुण अपनाओ । 


83.कर्म शील होता सफल, 

कर्म भाग्य के साथ । 

सीढ़ी चढ़ सकते नहीं, 

रख जेबों में हाथ ।। 

कर्म से मिले सफलता, 

कर्म से जीवन खिलता ।। 


84.चेहरा मन के भाव का, 

ला देता संज्ञान । 

मुख मुद्रा व्यक्तित्व का,

सर्वश्रेष्ठ परिधान ।। 

जरा सा तुम मुस्काओ, 

फूलसा जीवन पाओ ।। 


85.हम अवसर का लाभ लें, 

कहता यही विवेक । 

लालच भी देता हमें,

फिर से अवसर एक ।। 

चूक यदि अवसर जाये, 

न फिर से वापस आये ।। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...