शनिवार, 5 अक्टूबर 2024

(11)अपने जीवन के लिए उद्देश्यों की एक सूची बनाएँ।....अभी के अभी..!!

अपने जीवन के लिए उद्देश्यों की एक सूची बनाएँ। अभी के अभी वह सब लिखें, जो आप जीवन से चाहते हैं और जो आपका दिल वास्तव में चाहता है। इस बात की चिंता न करें कि आपको वह सब कैसे हासिल होगा। बस, अपना दिल खोलकर इच्छा करें।

लेकिन आप पूछ सकते हैं कि इन सब उद्देश्यों को एक कागज के टुकड़े पर लिखने की क्या आवश्यकता है?

जब आप बाजार जाते हैं, तो आप उन सब चीजों की एक सूची बनाते हैं, जो आपको खरीदने की आवश्यकता है, ये सुनिश्चित करने के लिए कि आप कुछ भूल न जाएँ। जब आप एक जन्मदिन की पार्टी की योजना बनाते हैं तो आप उन सब लोगों के नामों की सूची बनाते हैं, जिन्हें आप आमंत्रित करना चाहते हैं।

आप जानते हैं कि सूची बनाने से दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में आसानी होती है। यदि वह खरीदारी और पार्टियों की योजना बनाने में काम कर सकती है, तो आप निश्चिंत रहें कि वह जीवन में भी काम करेगी।

लेकिन लोगों को आम तौर पर अपने उद्देश्यों की याद बहुत देर में आती है, कभी-कभी तो इतनी देर से कि वे मृत्युशय्या पर पहुँच जाते हैं और पछताते हैं- 'काश, मैं कुछ नए स्थानों पर गया होता या काश, मैंने अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकाला होता या काश, मैंने...'

इसलिए इससे पहले कि आप अपने लक्ष्य बहुत देर हो जाने तक भूल जाएँ, अपनी इच्छाएँ और चाहतें लिख लें। आपकी सूची आपको सही रास्ते पर रखेगी और आपके लक्ष्य तथा वे चीजें, जो आपके लिए बहुत मायने रखती हैं और आपको खुशी दे सकती हैं, भूलने नहीं देगी। अपनी इच्छाओं की सूची बना लेने के बाद, ये मान लें कि आप उसको वास्तविकता में जीने वाले हैं, और आकर्षण के नियम के माध्यम से, पूरा ब्रह्मांड षड्यंत्र रचेगा तथा आपका मार्गदर्शन करके आपको आपकी मनचाही चीज प्राप्त करने में मदद करेगा। आप किसी पत्रिका में कुछ पढ़ सकते हैं या टी.वी. पर कुछ देख सकते हैं, जिससे आपको प्रेरित करनेवाला कोई विचार आएगा, जो आपको आपके लक्ष्य तक ले जाएगा।

'अपने सपने को एक पतंग की तरह अंतरिक्ष में छोड़ दें, और आपको पता नहीं वह क्या वापस लाएगी - एक नया जीवन, एक नया दोस्त, एक नया प्यार, एक नया देश । '

- अनीस निन

जब भी आप कुछ पाना चाहते हों तो उसकी एक सटीक छवि अपने मन में बना लें। अपने सपने की एक एनिमेटेड फिल्म बनाएँ और उसे अपने मन में बार-बार चलाएँ। ये एक बहुत मजेदार बात होती है कि जैसे ही आप अपने मन में किसी चीज की कल्पना करते हैं

और उसे वास्तविकता की तरह महसूस करते हैं, तो वह बहुत जल्दी वास्तविकता के रूप में प्रकट हो जाती है। हम सब सिर्फ अपनी मानसिक शक्ति के माध्यम से अपने जीवन की सुपर वुमन और वंडर मैन बन सकते हैं।

'प्रत्येक व्यक्ति की रचनात्मक शक्ति का स्रोत और केंद्र उसकी छवि बनाने की शक्ति, या कल्पना करने की शक्ति है। '

- रॉबर्ट कोलियर

हर वह व्यक्ति जिसके पास एक दिमाग है, अपना भविष्य खुद बनाने की शक्ति रखता है, और चूँकि हम सबके पास हमारे अपने दिमाग हैं, हम सब जन्मजात सर्जक हैं। हमारे अंदर यह निर्णय लेने की शक्ति है कि हम अपने मन में कौन सी फिल्म चलाना चाहते हैं और इस प्रकार दुःखी या सुखी भविष्य की रचना करते हैं।

तो अपने मन में अपने मनचाहे जीवन की सुखद फिल्म बनाएँ और उसे बार-बार चलाएँ. और फिर आपका अवचेतन उन सभी स्थितियों को आकर्षित करेगा जो कल्पना को साकार कर देती हैं। आपको हैरान करते हुए ब्रह्मांड खुद को पुनर्व्यवस्थित करके आपको वह उपलब्ध कराएगा, जो आपको चाहिए; लेकिन तभी जब आप ये मानते हों कि आप उसके योग्य हैं और ये कि सबकुछ संभव है।

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपकी इच्छा सिर्फ थोड़ी सी मानसिक शांति पाने की है। यदि आप ये मानना शुरू कर दें कि ये संभव है और खुद की कल्पना एक शांतिपूर्ण व प्रसन्न व्यक्ति के रूप में करें, तो ब्रह्मांड तुरंत अपना काम शुरू कर देगा और जल्दी ही ऐसा हो सकता है कि एक सुबह जब आप अखबार खोलें तो आपको एक नए मैडिटेशन सी. डी. का विज्ञापन दिखाई दे जाए, जो फोन से ऑर्डर देने पर भी आपको मिल सकता है, या आप अपने ऑफिस में प्रवेश करें और आपका सहकर्मी एक नई योग कक्षा के बारे में बात करना शुरू दे, जहाँ उसने जाना शुरू किया है और वह आपको भी वहाँ आने के लिए आमंत्रित करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...