आपके उद्देश्य हो सकते हैं-
1. एक आदर्श साथी पाना ।
2. शरीर को सही आकार में लाना और अधिक आकर्षक लगना ।
3. खुद को स्वस्थ और चुस्त रखना।
4. अपने वर्तमान संबंधों को सुधारना।
5.एक शानदार गाड़ीका मालिक बनना।
6.एक पुस्तक का लेखक बनने की इच्छा रखना ।
7. समुद्र के किनारे एक बँगला लेना ।
8. एक प्यारा सा कुत्ता पालना ।
9. एक सफल डॉक्टर के रूप में कॅरियर बनाना ।
10.खुद का एक ऑफिस खोलना।आदि
लक्ष्य चाहे कुछ भी हो, बस एक लक्ष्य होना आवश्यक है। लक्ष्य आपको चलायमान रखते हैं। इस धरती पर अपने जीवन का आनंद लेने के लिए लक्ष्य होने आवश्यक हैं। लक्ष्य आपकी पसंद के किसी भी क्षेत्र में हो सकते हैं; महत्त्वपूर्ण ये है कि आपके पास एक या अधिक लक्ष्य हों।
कुछ लोग खुश इसलिए नहीं होते, क्योंकि उनके पास समस्याएँ नहीं होतीं, बल्कि इसलिए होते हैं, क्योंकि वे जीवन में कुछ चीजें प्राप्त करने और उनका आनंद लेने के प्रति उत्साही होते हैं। इसलिए वे अपना बहुमूल्य समय खुद को पुरस्कारों के लिए तैयार करने में निवेश करते हैं।
इसके विपरीत, दुःखी लोग वे होते हैं, जिनके पास हासिल करने के लिए कुछ विशेष नहीं होता। इसलिए वे अपना सारा उत्साह अपने जीवन की खामियों का दोष दूसरों पर डालने में खर्च कर देते हैं और अपना बहुमूल्य समय ये शिकायत करने में बिता देते हैं कि क्यों उनके जीवन में इतनी परेशानियाँ हैं और कोई मजा नहीं है।
मजेदार बात ये है कि आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने से जो मिलता है उसका अधिक महत्त्व नहीं होता (जैसे- पैसा, चीजें या सर्टिफिकेट) । सबसे महत्त्वपूर्ण चीज वह है, जो आप लक्ष्य प्राप्त करने के बाद बनते हैं, अर्थात्, जिस प्रकार के व्यक्ति आप लक्ष्य का पीछा करने की प्रक्रिया में बन जाते हैं।
क्या आपको लगता है कि हम यूनिवर्सिटी जाकर चार साल कड़ी मेहनत सिर्फ ग्रेजुएशन डे पर एक सर्टिफिकेट पाने के लिए करते हैं? नहीं।
इन चार सालों के दौरान आप अनेक लोगों से मिलते हैं और खुद के और मानव मनोविज्ञान के बारे में ढेर सारी बातें सीखते हैं। आप 1,000 पृष्ठों की किताबें पढ़ते हैं और परीक्षा के लिए उनमें से 700 पृष्ठों की सामग्री याद रखने में सफल हो पाते हैं। और जल्दी ही आप में यह विश्वास आ जाता है कि आपकी स्मृति बहुत शानदार है, क्योंकि उसमें एक साथ इतनी चीजें समा जाती हैं। आप प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य रखना सीख जाते हैं, उन विषयों की पढ़ाई करके, जो असलमें आपको बहुत बोरिंग लगते थे। आपको प्रस्तुतियाँ देनी होती हैं, जिसके लिए आप मंच पर जाने के लिए बाध्य हो जाते हैं, और जल्दी ही आपको एहसास हो जाता है कि मंच पर बोलना उतना भी डरावना नहीं होता, जितना आप समझते थे और उससे न तो आपकी जान जा सकती है न ही आप पंगु हो सकते हैं।
तो फिर क्या होता है? चार साल बाद आप एक सर्टिफिकेट से कहीं अधिक प्राप्त कर लेते हैं; बल्कि आप एक बेहतर व्यक्ति के रूप में विकसित हो जाते हैं - एक ऐसा व्यक्ति, जो पहले से अधिक अनुभवी, आत्मविश्वासी, धैर्यवान और शिक्षित है।
"लक्ष्य वास्तव में उसके बारे में उतने नहीं होते, जो आपको प्राप्त होता है, बल्कि उसके बारे में होते है, जो आप बनते हैं। लक्ष्य आपको एक बेहतर 'आप' बनाते हैं।
'वह जो आप बनते हैं, जब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक बाधाओं को पार करते हैं, वही आपको सबसे गहरे और लंबे समय तक चलनेवाली पूर्णता देता है । ' - एंथोनी रॉबिन्स
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें