रविवार, 6 अक्टूबर 2024

(12)निराशा : सफलता केखिलाफ आपका बीमा

आप जब बेचैन रहते हैं तब सब को दूर भगा देते हैं"

क्या कभी ऐसा हुआ है कि जब आप किसी चीज को सख्ती से पाना चाहते थे तो वह आपको नहीं मिली? बाद में जब आपने जीवन से लड़ना छोड़ दिया और उसे भूल गए तो वह पता नहीं कहाँ से आपके कदमों में आकर गिर गई।

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी से मिलने के लिए बहुत परेशान थे, लेकिन उनसे मिलने जाते समय हमेशा देर हो जाती थी? या तो आप काम में व्यस्त हो जाते थे या ट्रैफिक में फँस जाते थे या आपकी फ्लाइट देरी से आती थी या कार का टायर पंक्चर हो जाता था?

ये सरासर दुर्भाग्य नहीं था, बल्कि ब्रह्मांड कुछ इस प्रकार से काम करता है कि जब आप हताश होते हैं, तो आप चीजों को खुद से दूर धकेल देते हैं, चाहे आपकी हताश इच्छा का विषय लोग हों, पैसे हों या चीजें हों।

जब आप हताश होते हैं, तो आपके अंदर कुछ न होने की मजबूत भावना होती है। और जब तक आप वह चीज न होने के शून्य को महसूस करते रहेंगे, आकर्षण के नियम द्वारा परिस्थितियाँ आपको वे चीजें प्राप्त नहीं करने देंगी। बाद में जब आप उस भावना को जाने देंगे तो वह स्वचालित रूप से आपके सामने आ जाएगी।

इसलिए, किसी चीज को पाने की कुंजी है सुकून के साथ काम करते रहना और आपके पास आज जो कुछ भी है, उसके साथ खुश रहना। इस प्रकार, आपके जीवन में और अधिक प्रवाहित होगा । यह सार्वभौमिक नियम है। जब आप हताश होते हैं, आप जीवन के प्राकृतिक प्रवाह को रोक देते हैं।

'जब आप उस थोड़े बहुत से खुश नहीं होते जो आपके पास है, तो आप उससे अधिक से भी कभी खुश नहीं हो सकते।'

- रिचर्ड बैंडलर

आपने अनुभव किया होगा कि सबसे खूबसूरत चीजें आपके पास तब आती हैं, जब आपको उनकी उम्मीद नहीं होती। इसका रहस्य ये है, कि आप शांति से हैं और बहुत हताश नहीं हैं, और इस प्रकार चीजों को अपने जीवन में प्रवाहित होने की अनुमति दे रहे हैं। और एक दिन आपका सुखद आश्चर्य से सामना होता है। आराम करने का अर्थ यह नहीं है कि आप उस चीज के लिए प्रयास न करें, जो आप वास्तव में चाहते हैं या उसे पूरी तरह भूल जाएँ । आराम करने का मतलब है - जोचीज आप चाहतेहैं,उसके प्रति एक बेपरवाह दृष्टिकोण होना।

मान लीजिए आप एक गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। सालों बीत जाते हैं, लेकिन आपको उसके मिलने का संकेत तक नहीं मिलता। और फिर एक दिन आप हार मान लेते हैं और खुद से कहते हैं, 'मुझे खुश रहने के लिए किसी गर्लफ्रैंड/बॉयफ्रैंड की आवश्यकता नहीं है; मैं खुद के साथ खुश रह सकता हूँ।' और अचानक आप किसी सुपर मार्केट में, जॉगिंग पार्क में या किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में उससे टकरा जाते हैं। उस वक्त के अहसास को और खुशी को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...