इसका मतलब ये नहीं है कि एक उच्च ऊर्जा आपको हर प्रकार की विलासिता और प्यार ऊपलब्ध करा देगी, जबकि आप आराम से बैठे रहेंगे।
चिंता करने की आदत को अपने जीवन से निकालने का एकमात्र तरीका है - किसी चीज में रचनात्मक रूप से शामिल होना ।
इसलिए शुरू हो जाएँ और अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल दुनिया के सामने लाने में व्यस्त हो जाएँ, और अपनी उपस्थिति से इस दुनिया में परिवर्तन लाएँ। उपयोगी बनें।
उदाहरण के लिए, यदि आप एक बहुत अच्छी नर्तकी हैं और नृत्य से प्यार करती हैं, तो नृत्य के क्षेत्र की गहराई से खोज करें। लोगों को नृत्य सिखाएँ। उसको अपने अंशकालिक पेशे के रूप में अपनाएँ और खुद को एक अतिरिक्त मील आगे धक्का दें। कुछ अतिरिक्त घंटे काम करें। यदि आप अपने भीतरी कौशल बाहर लाने में व्यस्त हो जाएँगे, तो चिंता करने या दुःखी होने के लिए समय ही कहाँ बचेगा? और इस बात की चिंता न करें कि अपने शौक पूरे करते हुए आप आजीविका कैसे कमा पाएँगे।
'कोई दूसरा वास्तव में उसी चीज की तलाश कर रहा है, जो आप दे सकते हैं।' - लुइस एल. हे
चिंता करना छोड़ने और बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त करने की प्रवृत्ति उत्पन्न करने का सर्वोत्तम तरीका है निम्नलिखित चरणों का पालन करना-
1. हर एक दिन की शुरुआत सकारात्मक नोट पर करें। 15 मिनट का समय निकालकर कोई सकारात्मक प्रेरक संदेश सुनें या पढ़ें। कुछ प्रेरक किताबों, प्रशिक्षण सत्रों या प्रतिदिन प्रेरणादायक कहानियाँ या उद्धरण देनेवाले ब्लॉग या सोशल मीडिया पेज में निवेश करें।
2. नकारात्मक खबरों से परहेज करें। समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ और कई टेलीविजन कार्यक्रम बुरी खबरों और सनसनीखेज सुर्खियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जो जानकारियाँ आप प्रतिदिन अवशोषित करते हैं, उनके बारे में चयनात्मक रहें ।
3. 30 दिनों के लिए गपशप करने से बचें। जब आपके आस-पास के लोग गप्पें मारें या नकारात्मक हो जाएँ, तो विषय बदल दें या वहाँ से चले जाएँ। यदि आपके पास कहने के लिए कोई अच्छी बात नहीं है, तो कुछ न बोलें।
4. सकारात्मक घटनाओं की एक डायरी रखें। आज आपने क्या अच्छा किया ? आज आपने क्या हासिल किया? आपको जो प्रशंसा मिलीहो, वह लिखें। कोई भी चीज शामिल करने के लिए छोटी या तुच्छ नहीं है। सप्ताह के अंत में अपनी प्रेरणा को बढ़ावा देने के लिए डायरी की समीक्षा करें।
5. जिन लोगों से भी आप मिलें, उनमें अच्छाई ढूँढ़ें। प्रतिदिन कम- से-कम तीन लोगों को बधाई देने का प्रयास करें, और अनुत्पादक आलोचना न करें। दूसरों की अच्छाई पर ध्यान देने से आपको खुद में अच्छाई ढूँढ़ने में भी मदद मिलेगी।
यदि आप एक सुपर अचीवर की तरह सफल होना चाहते हैं, तो उसी तरह सोचना और काम करना शुरू कर दें। कई सुपर अचीवर हमेशा से सकारात्मक सोचवाले नहीं रहे हैं; लेकिन वे दृष्टिकोण का महत्त्व समझते हैं और अपने विचारों तथा अपने भविष्य का नियंत्रण अपने हाथों में रखने का सचेत प्रयास करते हैं। उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए, एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के प्रति अपने आपको समर्पित कर दें। हो सकता है आपको खुद में सुपर अचीवर की उस क्षमता का एहसास हो जाए, जो आपको नहीं पता था कि आपके पास है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें