सोमवार, 28 अक्टूबर 2024

(25) कभी कभी सिर्फ मजे करने के लिए भी समय निकालें

मस्ती करना 'जीवन का अंग' नहीं है। मस्ती करना ही जीवन है !! प्रायः जीवन को मजे लेने की चीज माना जाता है। क्या आप भी कुछ कुछ ऐसा ही सोचते हैं।

क्या आप जानते नहीं हैं कि जीवन मजे लेने के लिए भी होता है? क्या आपके भीतर का एक हिस्सा ये नहीं कहता कि 'हाँ, मैं जानता हूँ, ये सच है'। ये मेरे अस्तित्व के मूल के साथ प्रतिध्वनित होता है।' जब आप जान लेते हैं कि जीवन दुःसाहसिक रूप से मजेदार हो सकता है और आप दुःसाहसपूर्वक खुश हो सकते हैं, तो आप इन विरोधाभासी मान्यताओं को नष्ट करने लगते हैं, जो इस कीमती जानकारी को छुपाती रही हैं। शायद आपको एक बच्चे के रूप में ये जानकारी होना याद हो, इससे पहले कि लोगों ने आपको आश्वस्त कर दिया कि जीवन कठिन और कुछ ज्यादा ही गंभीर होता है। आप सही थे और अब समय है उसे जीने का, जो आपको सही लगता है। जीवन बुलबुला है। जीवन चमक- दमक है। जीवन चाँदनी है।

अच्छा महसूस करें, मस्ती करें, यात्रा का आनंद उठाएँ। जो सबसे अच्छी बात आप अपने लिए कर सकते हैं और उनके लिए भी जिनकी कि आप परवाह करते हैं; बल्कि, जो सबसे अच्छी बात आप हमारी दुनिया के लिए कर सकते हैं, वह है अच्छा महसूस करने को, मजे करने को और अपनी यात्रा का आनंद उठाने को अपनी पहली प्राथमिकता बनाना। जब आप अपने सुख का पालन करते हैं, तो आप अपने सच्चे स्वरूप में आ जाते हैं, अपना स्वयं का जीवन जीते हैं, और जीवन की सच्ची खुशी का आनंद लेते हैं। निम्नलिखित चीजें करने का प्रयास करें, ये निश्चित रूप से आपका स्पंदन बढ़ा देंगी-

•खुद को सपने देखने दें।

•खुद को उड़ान भरने दें।

•विस्मित महसूस करने की शुद्ध खुशी के लिए खुद को विस्मित करें। मस्ती करें।

•हलके-फुलके और चंचल रहें ।

•जीवन जिएँ, प्यार करें, खिलखिलाएँ और खुश रहें ।

•खुशी की तलाश करें।

•अपने आपको प्यार करें और कभी कभी अपनी भी सराहना करें।

•दूसरों को प्यार करें और उनकी सराहना करें।

•अपने चमत्कारिक व शानदार जीवन की सराहना करें।

•अपने शानदार शरीर की सराहना करें।

•कल्याण की भावना में साँस लें।

•प्रत्येक पल को जीने की शुद्ध खुशी से दमकता देखें । 

•प्रचुरता और समृद्धि के असीम स्तरों का आनंद लें।

•दिव्य स्वास्थ्य का आनंद लें।

•बुद्धिमान और अद्भुत मित्रों को आकर्षित करें, जिनके साथ आप खेल सकें, बढ़ सकें और मस्ती कर सकें।

•इस बात को जानने के सुकून का आनंद लें कि आप गलत नहीं हो सकते।

•निश्चिंत हो जाएँ और जान लें कि वास्तव में सबकुछ ठीक है।

अपने शानदार जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए-

1. महसूस करें कि आप ब्रह्मांड के स्वामी हैं, जो अपने विचारों को निर्देशित कर रहा है और अपने जीवन की रचना कर रहा है।

2. स्वीकार करें कि आप प्रत्येक क्षण को आनंदपूर्ण बनाने का चुनाव कर सकते हैं।

3. इस बात के प्रति निश्चित रहें कि आप पूर्ण रूप से और सदा के लिए अद्भुत हैं और सभी अच्छी चीजों के योग्य हैं।

4. ब्रह्मांड की सूची से आप जो भी पाना चाहते हैं, उसका आदेश करने और उसे प्राप्त करने की अपनी क्षमता में गहरी आस्था लेकर आएँ । 

इस बात को हमेशा याद रखें- ' उदासी और खुशी में से किसी एक को चुनने का ही अवसर हो तो हमेशा खुश रहने का चुनाव करें। '


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...