आप जीवन पर्यंत शारीरिक, मानसिक और व्यक्तिगत वैभव की उपलब्धि के लिए तत्पर हैं । अपने अंदर छुपी हुई अकूत संभावनाओं को वास्तविक जीवन में साकार करने की चुनौती स्वीकार करें और खुद को महान देखने की हिम्मत करें । आत्म-साधना अथवा (आत्म-नियंत्रण), अपने जीवन का मालिक होने का गुणसूत्र (डीएनए) है। यदि आप किसी बड़ी कंपनी का नेतृत्व करना चाहते हैं, तो सबसे पहले खुद का नेतृत्व करना सीखें। यदि आप एक टीम या परिवार के प्रबंधक बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने आपका प्रबंधन करना सीखें। जिस दिन अपने आप पर यानी अपने मन और विचारों पर जीत हासिल करने में सफल होते हैं, उसी दिन आपको बाहर की दुनिया में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है। यदि आप सचमुच में भौतिक समृद्धि और सफलता चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने मन और विचारों में सुधार लायें । अपने दिमाग विचारों में छुपी असीम शक्ति की खोज कर अपने महानतम रूप को धारण करने से महान काम कुछ भी नहीं हो सकता। कार्य में कुशलता लाने की यही सबसे बड़ी चुनौती है कि पूरे उत्साह से इसे स्वीकार करें और समग्र जीवन की वास्तविकता के प्रति खुद को समर्पित करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
समाचार का व्रत रखिए
आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...
-
वन्दे मातरम...💐💐☺️ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर भारत माता को समर्पित यह घनाक्षरी श्रृंखला आगामी 75 दिनों तक चले...
-
आत्मबोध के लक्ष्य में हमारे सामने आनेवाली सबसे बड़ी बाधा अहं है। जब हम भौतिक अर्थ में सफलता प्राप्त करते हैं तो अहं अपने आप पुष्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें