शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

आज के विचार आने वाले कल के सपनों का निर्माण करते हैं

आदमी के अंतरतम में ऐसी शक्तियाँ हैं, जो सो रही हैं; ऐसी शक्तियाँ जो उसे स्तब्ध कर दे, जिस शक्ति के बारे में स्वप्न में कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके पास है; ऐसी शक्तियाँ हैं, जो अगर जागृत कर उपयोग में लायी जा सकें तो मानव को अति मानव (सुपरमैन) बनने से कोई रोक नहीं सकता।

यह एक तथ्य है कि हम जीवन में सीमाओं का निर्माण खुद करते हैं। इस सचाई को स्वीकार कर लेना चाहिए । वरना जीवन में हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं । परिस्थितियाँ इनसानों की देन होती हैं - न कि इनसान परिस्थितियों की । हीन कर्मवीरों के मुकाबले परम कर्मवीर अपने जीवन कि दिशा और स्वरूप का निर्माण करते हैं, न की जीवन उनका । आप अपने जीवन में मौजूद सीमाओं, हसीन सपनों के साकार होने व आनंद प्राप्ति की राह में खड़ी हो रही बाधाओं पर विचार करें। आपको हमेशा से लगता रहा है कि ये परिस्थियाँ आपके जीवन में राह का रोड़ा या नकारात्मक कारक रही हैं,मगर ऐसी बात ही नहीं है।
 सफलता कि सबसे बड़ी और सरल कुंजियों में से एक है : नकारात्मक परिस्थिति जैसी कुछ बात नहीं होती । हाँ, आप इनसे कुछ सीख जरूर सकते हैं । जीवन में गलतियाँ जैसी कोई चीज नहीं होतीं, हाँ आपको जीवन में विकास करने और अपना भाग्य-विधाता आप बनने के रास्ते पर आगे बढ़ने का सबक सिखाते हैं ।' मैं करोड़पति बनने के लिहाज से बहुत कम उम्र का हूं " मैं इतना स्मार्ट नहीं हूँ कि विश्व का नेता बन सकूँ " मैं बहुत काहिल हूँ, इसलिए अपना खुद का बिज़नेस नहीं कर सकता ।" यह करने के लिए मेरे पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं।' यदि इस तरह की बातें कह कर अपनी सीमाओं का खुलासा करते हैं, तो इससे आपका जोश धीरे-धीरे ठंडा पड़ जायेगा । इस तरह अपनी बातों को सही ठहरा देंगे । अपने भूत का गुलाम न बनें । बल्कि अपने भविष्य के निर्माता बनें । हर घटना के पीछे उद्देश्य छिपा होता है । हर समस्या एक चुनौती होती है, जिससे हम सीख सकते हैं और उपलब्धियों की एक बुलंदी छू सकते हैं । आपको इसका एहसास हो या न हो, हर क्षण अपने आप में पूर्ण होता है। यदि आप युगों पुराने सत्य को पहचान लें, तो हर अनुभव के प्रति आप कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे । हर घटना में आपको एक अवसर झाँकता नजर आयेगा; यह शुरुआत में चाहे जितना चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो । यदि आप इस सिद्धांत को नहीं समझ पाते हैं, तो आप अपने जीवन में घटित होने वाले भाग्य के चमत्कार को नहीं समझ सकेंगे
कहा जाता है कि विचारों पर नियंत्रण रख सकने वाले सबसे अच्छे चिंतक भी अपने दिमाग की महज 25 फिसदी क्षमता का ही इस्तेमाल कर पाते हैं। बाकी 75 फीसदी का क्या होता है? हिमालय की कंदराओं में रहनेवाले भारतीय योगी अपने दिमाग को इस हद तक अनुशासित करके रखते है कि इससे वे अपने दिल की धड़कन, पाचनशक्ति और स्नायुगत क्रियाओं जैसे जन्मजात शारीरिक प्रणालियों को नियंत्रण में रख सकते हैं। पूर्व के ये सहज मनीषि अपने पास 5000 साल से अधिक समय से मानसिक शक्तियों का भंडार रखे हुए हैं। इन्होंने मस्तिष्क को अपने वश में रखने के कौशल को एक विज्ञान के रूप में विकसित कर दिया है । ध्यान संबंधी तकनीक और श्वाँस के नियंत्रण की मदद से ये योगी भारी शारीरिक तकलीफों का मुकाबला कर सकते हैं और लंबे समय तक बगैर भोजन और नींद के रह सकते हैं। इस तरह कि शक्ति हम सबमें होती है। ऐसी माताएँ हैं, जिनके बच्चे कार के नीचे आ गये, मगर पलक झपकते उन्होंने कार को ऊपर उठा दिया और अपने नन्हें बच्चे की जान बचा ली। सत्तर साल के वृद्ध पुरुष मैराथन दौड़ चुके हैं, पर्वतों को लाँघा है। जो व्यक्ति सीमाएँ स्वीकार नहीं करता, उसके लिए जीवन में कोई सीमा नहीं है ।

यदि मानव मस्तिष्क और उसकी संकल्प शक्ति का सही ढंग से उपयोग किया और ऊँचे लक्ष्य की तरफ लगाया जाये, तो यह चमत्कार कर सकता है । इन असीम क्षमताओं के बावजूद अधिकतर मानव मस्तिष्क की क्षमताओं का दोहन नहीं होता, इनकी अद्भुत शक्तियों की खोज नहीं हो पाती, न ही इनको किसी चुनौतीपूर्ण लक्ष्य में लगाया जाता है। आमतौर पर हर रोज, एक व्यक्ति करीब 60 हजार बातों के बारे में सोचता है। इससे भी ज्यादा चौंकानेवाला यह तथ्य है कि इनमें से 95 फीसदी बातें, वहीं होती हैं, जिनके बारे में हम पिछले दिन सोच चुके होते हैं । संकुचित सोच के तौर-तरीके को हटा देना चाहिए, इसकी जगह स्वच्छंद सोच-विचार की आदत विकसित करने के लिए आपको अपने मस्तिष्क अपार क्षमताओं का इस्तेमाल करना चाहिए। सोच-विचार के पुराने तौर-तरीकों की बेड़ियाँ तोड़ फेंकनी चाहिए। सभी सफल लोग इस सचाई को जानते रहे हैं कि इनसान के विचार ही उनकी दुनिया का निर्माण करते हैं। एक भी नकारात्मक विचार का नुकसान नहीं उठाया जा सकता । चमत्कार पूर्ण जीवन हासिल करने से पहले यह जान लें कि इनसान की बाहरी दुनिया का निर्माण सबसे पहले उसके अंदर की दुनिया में होता है । आपका हर विचार ऐसा हो, जो आपके मुकम्मल जीवन के निर्माण में सहायक हो। आपके विचार जादू का असर करते हैं । यह वह हर चीज पैदा कर सकते हैं, जिनको आपने कभी चाहा हो । आज के विचार आने वाले कल के सपनों का निर्माण करते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...