रविवार, 3 नवंबर 2024

सकारात्मक सोच शुद्धरूप से एक आदत मात्र है।

आर्नल्ड स्वार्ज़नेगर पहली बार जब एक जिम में प्रवेश किए, तो उस समय वे एक युवा व्यक्ति थे । उनके पाँव बेहद दुबले-पतले थे । सीना पिचका हुआ था । कंधे बिलकुल छोटे थे । वे जिस पृष्ठभूमि से आये थे, वहाँ वित्तीय संसाधनों का हमेशा अकाल पड़ा रहता था । लेकिन खुद स्वार्ज़नेगर के अंदर संसाधन अपरंपार थे । अपने बॉडीबिल्डिंग के पहले सत्र के तुरंत बाद वे दूसरे बॉडीबिल्डर के पास मुड़े और उससे वादा किया कि अगले पाँच सालों में वे मि. यूनिवर्स होंगे । वह बॉडीबिल्डर इस पर हँस पड़ा। लेकिन आज स्वार्ज़नेगर को देखें । हमारे सामने एक ऐसा इनसान है, जो अपने कर सकने की क्षमता और अपनी सफलता की सीमाएँ स्वीकार करने से इनकार कर देता है । क्योंकि उसके चारों तरफ जीवन रूपी गुलाब के बगीचे हैं। जैसा कि नेपोलियन हिल ने अपनी अद्भुत किताब 'थिंक एंड ग्रो रिच' में लिखा है : 'एक आदमी का दिमाग जो भी कल्पना और विश्वास कर सकता है, वह उसे हासिल कर सकता है । '

इस प्रकार देखें तो आपके सामने सबसे पहली चुनौती है कि आप आज से ही स्वच्छंद (सीमारहित) सोच- विचार करने की एक नयी आदत डालें । दिमाग एक मांसपेशी की तरह है । अगर यह कमजोर है, तो इसे शक्तिशाली बनाया जा सकता है । यदि आप इस समय बेहद परेशान हैं । आप भूतकाल में जी रहे हैं, तो इस नकारात्मक आदत से इस छुटकारा भी पाया जा सकता है। फिलहाल महज इतना याद रखें कि हर दिन के हर मिनट के हर सेकेंड में आप जो कुछ भी सोचते हैं, उसकी पूरी जिम्मेदारी एकमात्र आपकी है । अगर आप यह पसंद नहीं करते हैं, तो इसको बदल देने की शक्ति आपके पास है । आलीशान सोच ! बिलकुल स्वच्छंद होकर सोचने का शक्तिशाली तरीका । जैसे कि आप क्या करना चाहते हैं, पाना चाहते हैं, महसूस करना चाहते हैं, एंज्वाय करना चाहते हैं । यह आपको धीरे-धीरे और दिमाग को वांछित रूप में दिशा देकर हासिल किया जा सकता है । सकारात्मक सोच शुद्धरूप से एक आदत मात्र है । यदि दिमाग के बगीचे में खर-पतवारों को उगने देने की अनुमति दे रखी हैं, तो शुरुआत में यह आसान नहीं होता । लेकिन किसी भी दूसरी आदत की तरह समृद्ध मानसिक सोच विकसित की जा सकती है । ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...