सोमवार, 4 नवंबर 2024

जीवन का उद्देश्य है, उद्देश्यपूर्ण जीवन


हम उस समय सर्वाधिक खुश होते हैं, जब हम विकास के पथ पर होते हैं और हमें इस बात का एहसास होता है कि हम किसी रूप में योगदान कर रहे हैं । जीवन का उद्देश्य है, उद्देश्यपूर्ण जीवन । हम सभी अपने अंतरतम में किसी-न-किसी तरह की एक विरासत छोड़कर जाने की ख्वाहिश रखते हैं। जब हम अपने तन-मन और आत्मा की असाधारण शक्तियों का उपयोग करने के लिए तत्पर होते हैं, तो प्रकृति की सारी शक्तियाँ इसके साथ जुड़ने लगती हैं। हमारे जीवन के हर पहलू में चीजें अपने आप होने लगती हैं । जब हमें पता चलता है कि हमारे जीवन में सुधार हो रहा है, तो हमारा आत्म- विश्वास और उत्साह बढ़ने लगता है । जब हमारा उत्साह बढ़ने लगता है, तो हममें उमंग और उर्जा का संचार होने लगता है । जब एक बार हममें उर्जा का विस्फोट होता है, तो इसके साथ हम अपने जीवन में सफलता के एक-के-बाद-एक नये अवसर पैदा करने लगते हैं। भारत के महान दार्शनिक पतंजलि ने इस बात को संभवत: बेहतर ढंग से कहा है : 

"जब आप कोई महान उद्देश्य, कोई असाधारण योजना लेकर चलते हैं, तो आपके विचार सारे बंधन तोड़ देते हैं, आपका दिमाग सारी सीमाएं लाँघ जाता है, आपकी चेतना हर दिशा में फैलने लगती है, और आप खुद को एक महान और विस्मयकारी दुनिया में पाते हैं।" 

सुप्त शक्तियाँ, विशिष्ट गुण और प्रतिभाएं जिंदा हो उठती हैं । आप खुद को एक ज्यादा बड़े इनसान के रूप में पाते हैं, इतना बड़ा जिसका आपने कभी सपना तक नहीं देखा होता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

समाचार का व्रत रखिए

आजकल नकारात्मक समाचार ज्यादा बिकते हैं। हमारे समाज में ज्यादातर लोग एक प्रसिद्ध इन्सान के जुर्म का मुकदमा देखना किसी वास्तव में ...