अपने जीवन और अपना मालिक खुद बनने के लिए आपके पास यह सुनहरा मौका है। आप अपनी दुनिया को फूलों की सेज बना सकते हैं । हमेशा से आप जिसके सपने देखते रहे हैं। फैसला आपके हाथ में है । यदि आप ऐसा जादूई जीवन चाहते हैं, तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात याद रखें कि आपकी सफलता की दास्तान लिखनेवाला एक मात्र लेखक आपका दिमाग है । एक बार आपने अपने दिमाग पर अपनी हुकूमत कायम कर ली, तो समझ लें कि अपने जीवन के मालिक आप खुद हो जाते हैं । अगर अपना मालिक आप हो जाते हैं, तो अपने भाग्य-विधाता आप हो जाते हैं ।
आपके अंदर जो छुपी हुई शक्ति है, उससे आपके पुराने अनुभवों, विफलताओं या परेशानियों का कुछ लेना- देना नहीं है। पुरानी विफलताओं ने यदि आपके साथ कुछ किया है तो यही कि इन्होंने आपको ज्यादा समझदार और अंदर से मजबूत ही बनाया है । अगर विफल नहीं होते, ये अनुभव आपको नहीं मिलते। पीड़ा गुरु है । आज से हर दिन आप अपने जीवन का नियंत्रण और इसकी पूर्ण व हर चीज की जिम्मेदारी अपने हाथ में लें । यदि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है और आप चाहते हैं, तो अपने में बदलाव लायें । अपने सपने को साकार करने के लिए संकल्पभरा कदम उठायें। यदि आपको बेहतर स्वास्थ्य और ओज चाहिए तो आप अपने दिल की गहराइयों से जीवन को ओजस्वी बनाने का निर्णय लें। यदि आपको एक आदर्श रिलेशनशिप की तलाश है, तो ऐसा इनसान बनने को खुद को समर्पित करें, जो इन संबंधों को जिंदा रखता है । लेकिन यह सब सिर्फ संयोग से नहीं होगा। यदि आप एक ही चीज हर रोज करना जारी रखते हैं, तो इतना तय है कि एक ही परिणाम आपको रोज मिलेगा। विजेता कम सफल लोगों से अलग नहीं होते। वे सिर्फ भिन्न तरह का काम करते हैं, इससे उन्हें ऐसी आश्चर्यजनक सफलताएं मिलती हैं कि उन पर सहसा विश्वास नहीं होता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें